Responsive Scrollable Menu

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी, पांच सितंबर असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ शनिवार तड़के चलाए गए एक विशेष अभियान में लगभग 330 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने कहा कि खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के खिलाफ यह कार्रवाई अभी जारी है और गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

सिंह ने कहा कि कुछ संदिग्धों का पता असम के बाहर भी चला है। इनमें हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में मौजूद लोग शामिल हैं। उन्हें भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में लाया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, “शनिवार तड़के से चलाए जा रहे विशेष अभियान में विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में करीब 330 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर पुलिस से जुड़े मामलों को निपटाने का झांसा देकर लोगों को फंसाने, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर और फोन पर लोगों को धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने जैसी धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। सिंह ने कहा, “पुलिस धोखाधड़ी के इस तरह के मामलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Manav Suthar: भारत के बाद मानव सुथार बने इस टीम के स्टार, 7 विकेट लेकर दिलाई तूफानी जीत

County Championship: भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए दमदार खेल दिखाया है. अब वो काउंटी चैंपियनशिप में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. Sat, 05 Sep 2026 17:00:09 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद तोड़ने पर Mayawati, Imran Masood क्या बोले?|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T11:41:20+00:00

US Iran War: ईरान और America के बीच फिर शुरू होने वाले है जंग? | Strait Of Hormuz | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T11:41:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers