उमंग सिंघार ने दी शिक्षक दिवस की बधाई, स्कूलों और शिक्षकों के मुद्दे पर BJP सरकार को घेरा
प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती आज पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जा रही है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें नमन करते हुए शिक्षकों को बधाई और शुभकामनायें दी हैं साथ ही प्रदेश के स्कूलों के बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों के मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाये हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ के अवसर पर सभी गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षा को जीवन का आधार और शिक्षक को राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक मानने वाले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचार आज भी हम सभी को प्रेरित करते हैं।
शिक्षक अभ्यर्थियों के अनशन को लेकर साधा निशाना
इस विशेष मौके पर उमंग सिंघार ने प्रदेश की स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षकों के हालात को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने X पर पोस्ट पर सरकार पर आरोप लगाये हैं, सिंघार ने कहा भाजपा युवाओं का वोट चाहती है, लेकिन नौकरी नहीं देना चाहती। भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थी कई दिनों से अनशन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनकी आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है। युवाओं के साथ भाजपा सरकार का यह दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा।
सरकारी स्कूलों की हालात पर कसा तंज
सिंघार ने कहा भाजपा सरकार के ‘शिक्षा मॉडल’ की जमीनी हकीकत देखिए, 840 सरकारी स्कूलों की ग्राउंड रिपोर्ट ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, कहीं 51 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षिका, तो कहीं 212 बच्चों पर महज 25 गुरुजी। कहीं पेड़ के नीचे, तो कहीं जर्जर भवनों में पढ़ने को बच्चे मजबूर हैं। प्रदेश में 72,901 शिक्षक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं करना चाहती। शिक्षक अभ्यर्थी पद वृद्धि की माँग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री जी कागजों में शिक्षा व्यवस्था ‘ऑल ओके’ है, लेकिन जमीन पर बच्चों का भविष्य कौन बचाएगा?
Miss World 2026: मिस वर्ल्ड का फिनाले कितने बजे होगा शुरू, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव?
Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. दुनिया के अलग-अलग देशों से आईं कंटेस्टेंट्स इस खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं. इस बार भारत की तरफ से निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. अब फैंस को बस ग्रैंड फिनाले का इंतजार है. ऐसे में अगर आप भी मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले देखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि ये मुकाबला कब, कहां और कितने बजे होगा और भारत में इसे कैसे देख सकते हैं.
कहां हो रहा है मिस वर्ल्ड 2026
इस साल मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता वियतनाम में हो रही है. ये कॉम्पिटिशन करीब एक महीने तक चला, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने कई अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लिया. इस दौरान टैलेंट राउंड से लेकर कई दूसरे राउंड भी हुए. अब सभी की नजरें ग्रैंड फिनाले पर हैं, जहां नई मिस वर्ल्ड के नाम का ऐलान किया जाएगा. बता दें, इसका ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को होने वाला है. इस दौरान सभी फाइनलिस्ट स्टेज पर नजर आएंगी और आखिरी मुकाबले के बाद नई मिस वर्ल्ड का ऐलान होगा
भारत में कहां देख सकते हैं लाइव?
अगर आप भारत में रहकर मिस वर्ल्ड 2026 (Miss World 2026) का फिनाले देखना चाहते हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टर (JioHotstar) पर देख सकते है. जिय हॉटस्टर पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर पर इस पूरे कार्यक्रम को देख सकते हैं. फिनाले की टाइमिंग की बात करे तो येभारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा.
ये भी पढ़ें- Teachers Day 2026: 'तारे जमीन पर' से 'हिचकी' तक, गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में
कौन कर रहा भारत का प्रतिनिधित्व
इस बारमिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल कर रही हैं. निकिता ने Femina Miss India World 2024 का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड के इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला. निकिता मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के अलावा उन्हें एक्टिंग और थिएटर में भी दिलचस्पी है. वो थिएटर में काम कर चुकी हैं और कई स्टेज प्रोडक्शंस का हिस्सा भी रही हैं.
कौन हैं निकिता पोरवाल?
निकिता पोरवाल को पढ़ने, लिखने, पेंटिंग और फिल्मे देखने का शौक है और उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है. वहीं, निकिता ब्यूटी पेजेंट के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सामाजिक काम को लेकर भी चर्चा में हैं. उनका Beauty With a Purpose प्रोजेक्ट 'MAATI' आदिवासी महिलाओं और बच्चों से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम करने की कोशिश की जा रही है.
पहली बार कब जीता था खिताब
बता दें, भारत ने पहले बार मिस वर्ल्ड का खिताब 1966 में जीता था. तब रीता फारिया (Reita Faria) ने ताज अपने नाम किया था. फिर 1994 में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) , 1997 में डायना हेडन (Diana Hayden), 1999 में युक्ता मुखी (Yukta Mookhey), 2000 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फिर 2017 में मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने ताज अपने नाम किया था.
कितनी बार मिस वर्ल्ड जीता भारत?
बात दें, भारत अब तक 6 बार Miss World का खिताब जीत चुका है, भारत की आखिरी मिस वर्ल्ड साल मानुषी छिल्लर थीं, जिन्होंने 2017 में ये ताज अपने नाम किया था. अब करीब 9 साल बाद एक बार फिर भारतीय फैंस की नजरें इस खिताब पर हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या निकिता पोरवाल भारत के लिए सातवां मिस वर्ल्ड खिताब जीत पाती हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को किस पर आया गुस्सा? भड़ककर बोलें- 'पापा ये तेरा काम नहीं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation







