छात्राओं के सामने स्टंट कर रहा था युवक, शिवपुरी पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल
शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में एक युवक को छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और अब उसे जेल भेज दिया है।
छात्राओं के सामने कर रहा था स्टंट
ये मामला गुरुवार का है, जब युवक का वीडियो वायरल हुआ था। वो खनियाधाना मुख्य मार्ग पर कोचिंग जा रही छात्रों के सामने साइकिल से स्टंट कर रहा था। स्टंट करते-करते वह छात्राओं के बहुत करीब चला गया जिससे सभी घबरा गए। वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा तो छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से इसे सही नहीं पाते हुए पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के बाद पता चला कि ये हीरा केवट है और फिर पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
युवक को भेजा जेल
पुलिस ने युवक को पकड़ने के बाद उसके खिलाफ शांति भंग की प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी सामने आया है कि कोचिंग में आने वाले रास्ते पर कई बार युवकों द्वारा छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत की जाती है। अब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद अभिभावकों की चिंता थोड़ी दूर हुई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उमंग सिंघार ने दी शिक्षक दिवस की बधाई, स्कूलों और शिक्षकों के मुद्दे पर BJP सरकार को घेरा
प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती आज पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जा रही है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें नमन करते हुए शिक्षकों को बधाई और शुभकामनायें दी हैं साथ ही प्रदेश के स्कूलों के बदहाल व्यवस्था और शिक्षकों के मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाये हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ के अवसर पर सभी गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षा को जीवन का आधार और शिक्षक को राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक मानने वाले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचार आज भी हम सभी को प्रेरित करते हैं।
शिक्षक अभ्यर्थियों के अनशन को लेकर साधा निशाना
इस विशेष मौके पर उमंग सिंघार ने प्रदेश की स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षकों के हालात को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने X पर पोस्ट पर सरकार पर आरोप लगाये हैं, सिंघार ने कहा भाजपा युवाओं का वोट चाहती है, लेकिन नौकरी नहीं देना चाहती। भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थी कई दिनों से अनशन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनकी आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है। युवाओं के साथ भाजपा सरकार का यह दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा।
सरकारी स्कूलों की हालात पर कसा तंज
सिंघार ने कहा भाजपा सरकार के ‘शिक्षा मॉडल’ की जमीनी हकीकत देखिए, 840 सरकारी स्कूलों की ग्राउंड रिपोर्ट ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, कहीं 51 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षिका, तो कहीं 212 बच्चों पर महज 25 गुरुजी। कहीं पेड़ के नीचे, तो कहीं जर्जर भवनों में पढ़ने को बच्चे मजबूर हैं। प्रदेश में 72,901 शिक्षक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं करना चाहती। शिक्षक अभ्यर्थी पद वृद्धि की माँग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री जी कागजों में शिक्षा व्यवस्था ‘ऑल ओके’ है, लेकिन जमीन पर बच्चों का भविष्य कौन बचाएगा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News




