Hartalika Teej 2026 Date: 13 या 14 सितंबर, कब करें हरतालिका तीज व्रत? जानें पूजा के मुहूर्त
Hartalika Teej 2026 Kab Hai: हर साल भाद्रपद मास में हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। ये महिला प्रधान व्रत है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं।
Hanuman Ansh Box Office Collection: न स्टार, न बड़ा बजट... फिर भी 'हनुमान अंश' की धुआंधार कमाई, 29 दिनों में कर डाला कमाल
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय 'हनुमान अंश' की कमाई ने हर किसी का ध्यान खींच रखा है। रिलीज के करीब एक महीने बाद भी फिल्म की पकड़ दर्शकों के बीच बनी हुई है। बिना किसी बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार के रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी कहानी और विषय के दम पर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।
29वें दिन भी शानदार कमाई
फिल्म ने अपने पांचवें शुक्रवार यानी रिलीज के 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक-
- 'हनुमान अंश' ने 29वें दिन करीब ₹10 करोड़ का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के कुल 5,055 शो रहे।
- इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर करीब ₹97.77 करोड़ हो गया है, जबकि इंडिया नेट कलेक्शन ₹82.88 करोड़ तक पहुंच चुका है।
Hanuman Ansh Box Office: Devotional Blockbuster Delivers All-Time Biggest 5th Friday Collection In Hindi ????????????
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) September 5, 2026
???? https://t.co/ID5MLGk7II#HanumanAnsh #Hanuman #NeemKaroliBaba #Sacnilk #Bajrangbali
खास बात यह है कि फिल्म के कलेक्शन में एक दिन पहले काफी गिरावट देखने को मिली थी। चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर सिर्फ ₹10 लाख कमाए थे। इसके अगले ही दिन कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल फिल्म की मजबूत ऑडियंस पकड़ को दिखाता है।
सिर्फ ₹2 करोड़ में बनी फिल्म ने रचा इतिहास
'हनुमान अंश' की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि फिल्म का बजट कथित तौर पर महज ₹2 करोड़ है। इतने सीमित बजट में बनी फिल्म ने अब तक जितनी कमाई की है, वह निर्माताओं के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
फिल्म की लागत के मुकाबले इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। यही वजह है कि फिल्म को इस साल की सबसे चर्चित सरप्राइज हिट्स में गिना जा रहा है।
'टॉक्सिक' से तुलना ने बढ़ाई चर्चा
'हनुमान अंश' की कमाई की चर्चा उस समय और तेज हो गई, जब इसकी तुलना यश स्टारर 'टॉक्सिक' से की जाने लगी। 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के 10वें दिन करीब ₹1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके मुकाबले 'हनुमान अंश' ने अपने 29वें दिन ही ₹10 करोड़ की कमाई दर्ज की। हालांकि दोनों फिल्मों के बजट, रिलीज स्केल और दर्शक वर्ग अलग हैं, फिर भी यह आंकड़ा 'हनुमान अंश' की असाधारण बॉक्स ऑफिस गति को जरूर रेखांकित करता है।
हनुमान अंश की कहानी
विष्णु चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म उनके किताब डिवाइन डिटॉर: दैट चेंज्ड माय माइंड से प्रेरित है। फिल्म में नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं को केंद्र में रखा गया है। शॉभिनाव सतैया और चंदन आनंद फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi





