बड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता, स्क्वाड से बाहर तो इन 3 गेंदबाजों में से कौन करेगा उनको रिप्लेस?
IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में 3 मैच खेले जाने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए स्क्वाड में 4 ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला था, जो पूरी तरह फिट नहीं थे. उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर कर रही थी. अब एक ताजा खबर सामने आ रही है, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. ये खबर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह से जुड़ी हुई है.
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वो इस समय पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में वो इस सीरीज से बाहर हो जाएंगे. जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वो अपनी रिकवरी कर रहे हैं लेकिन वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. अब अगर अफगानिस्तान सीरीज से पहले बुमराह का फिटनेस हासिल नहीं कर पाए और वो टीम से बाहर हो जाते हैं, तो उनकी जगह इन 4 भारतीय गेंदबाजों को मौका मिल सकता है.
???? SELECTORS WANT BUMRAH TO PLAY A FIRST-CLASS MATCH ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 4, 2026
- The selectors & the team management want Jasprit Bumrah to play one First Class match before New Zealand tour. (Arani Basu/TOI). pic.twitter.com/JgGEIfIkpv
कौन करेगा जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस
इंडियन क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने के लिए तमाम गेंदबाज मौजूद हैं, जो लगातार आईपीएल में और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे गेंदबाजों में मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर और अन्य कई गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में बुमराह को कौन रिप्लेस करेगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
प्रिंस यादव को मिल सकता है चांस
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से अगर जसप्रीत बुमराह बाहर होते हैं, तो उनकी जगह लेने के लिए प्रिंस यादव सबसे मजबूत दावेदार होंगे. तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस यादव बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं. प्रिंस यादव पिछली कुछ सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज में भारत की ओर से हिस्सा लिया था. उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मौका दिया गया था. वो अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 6 मैचों की 9 विकेट इस फॉर्मेट में हासिल कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह के बाहर होने की स्थिति में प्रिंस को टीम में शामिल किया जा सकता है. वो पहली च्वाइंस होंगे.
4️⃣ Overs
— BCCI (@BCCI) June 28, 2026
2️⃣2️⃣ Runs
3️⃣ Wickets ????
A performance to remember from debutant Prince Yadav ????
Scorecard ▶️ https://t.co/L8GAMNqUC4#TeamIndia | #IREvIND pic.twitter.com/SHGcDBzKzz
इन 2 गेंबाजों को भी मिल सकता है मौका?
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की स्थिति में टीम इंडिया के स्क्वाड में तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका दिया जा सकता है. ये दोनों गेंदबाज अपनी रफ्तार से धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. गुरनूर ने अभी तक टी20 फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है लेकिन उन्होंने 6 वनडे मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. कृष्णा ने 8 टी20 मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी टीम में शामिल होने के दावेदार बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें : जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए वो साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका
Teachers Day 2026: 'तारे जमीन पर' से 'हिचकी' तक, गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में
Teachers Day 2026: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. ये दिन उन शिक्षकों को सम्मान देने के लिए होता है, जो सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि छात्रों की जिंदगी को सही दिशा भी दिखाते हैं. बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्होंने शिक्षक और छात्र के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया है. टीचर्स डे के खास मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जो गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं.
1. तारे जमीन पर (Taare Zameen Par)
साल 2007 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) और दर्शील सफारी स्टारर तारे जमीन पर गुरु-शिष्य के रिश्ते को दिखाती है. फिल्म की कहानी ईशान नाम के एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पढ़ाई में कमजोर होता है और हर किसी की डांट सुनता है. बाद में उसके स्कूल में आने वाले आर्ट टीचर राम शंकर निकुंभ यानि आमिर खान उसकी समस्या को समझते हैं. उन्हें पता चलता है कि ईशान डिस्लेक्सिया से जूझ रहा है. इसके बाद वो बच्चे की जिंदगी बदलने में मदद करते हैं.
2. हिचकी (Hichki)
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की साल 2018 में आई फिल्म हिचकी में एक ऐसी टीजर की कहानी दिखाती है, जो टॉरेट सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रही होती हैं. फिल्म ने रानी ने नैना माथुर नाम की एक टीचर का रोल प्ले किया है. वो अपनी बीमारी के बावजूद स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है. नैना अपने अलग अंदाज से बच्चों का भरोसा जीतती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
3. सुपर 30 (Super 30)
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर सुपर 30 फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बिहार के फेमस मैथमेटिशियन आनंद कुमार की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आनंद कुमार गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त में आईआईटी की तैयारी करवाते हैं. आर्थिक तंगी और कई मुश्किलों के बावजूद वो शिक्षा को अपना मिशन बनाते हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हनुमान अंश की पांचवें फ्राइडे की कमाई, फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा का बर्थडे आज
4. चॉक एन डस्टर (Chalk n Duster)
गुरु-शिष्य पर बनी फिल्मों में जूही चावला (Juhi Chawla), शबाना आजमी (Shabana Azmi), दिव्या दत्ता (Divya Dutt) और गिरीश कर्नाड की चॉक एन डस्टर भी शामिल है. ये फिल्म साल 2016 में आई थी और इसकी कहानी उन शिक्षकों की है जो अपने छात्रों के फ्यूचर के लिए पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें सम्मान नहीं मिलता. फिल्म शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की चुनौतियों को सामने लाती है.
5. स्टैनली का डब्बा (Stanley Ka Dabba)
साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म स्टैनली का डब्बा एक दिल छू लेने वाली फिल्म है. इसमें पार्थो गुप्ते और अमोल गुप्ते लीड रोल में थे.फिल्म की कहानी स्टैनली नाम के एक बच्चे की है जो स्कूल तो जाता है लेकिन उसके पास टिफिन नहीं होता. एक टीचर की सख्ती और बच्चे की परिस्थितियों के बीच फिल्म की कहानी घूमती है.
6. ब्लैक (Black)
संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई थी. इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने देबराज का किरदार निभाया हैं, जिसमें वो एक ऐसी लड़की (मिशेल) के टीजर बने हैं जो देखने और सुनने की शक्ति खो चुकी हैं. ऐसे में वो मिशेल को सिर्फ पढ़ना लिखना नहीं सिखाते हैं बल्कि उसको खुद पर भरोसा करना और अपने अक्षमता के साथ जीवन जीना भी सिखाते हैं. मिशेल का रोल रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने प्ले किया था.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को किस पर आया गुस्सा? भड़ककर बोलें- 'पापा ये तेरा काम नहीं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







