केंद्र सरकार की 'कॉर्पोरेट मित्र' पहल शुरू, एमएसएमई को मिलेगी किफायती प्रोफेशनल सहायता
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए अनुपालन (कंप्लायंस) की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कॉर्पोरेट मित्र पहल शुरू की है। इस पहल का मकसद अनुपालन को डरावना नहीं, बल्कि आसान और ज्ञान को सुलभ बनाना है।
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की संयुक्त सचिव अनीता शाह अकेला ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अनुपालन को एक बोझ से बदलकर विश्वास, पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवस्थित विकास का माध्यम बनाना है।
सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में कॉर्पोरेट मित्र पहल की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य प्रशिक्षित और प्रमाणित पैरा-प्रोफेशनल्स का एक पूल तैयार करना है जो एमएसएमई को बिजनेस और रेगुलेटरी अनुपालन में मदद कर सकें।
यह प्रोग्राम आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई की प्रोफेशनल विशेषज्ञता को आईआईटी मद्रास, आईआईटी मद्रास प्रवर्तक औरस्वयं प्लस के तकनीकी और अकादमिक सहयोग के साथ जोड़ता है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीओएआई) ने कॉर्पोरेट मित्र कोर्स शुरू कर दिया है, जिसके पहले बैच में 2,879 शिक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, कॉर्पोरेट मित्र लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) का लॉन्च इस प्रोग्राम के स्ट्रक्चर्ड लर्निंग और क्षमता-विकास चरण की शुरुआत है।
इस कोर्स का लक्ष्य प्रमाणित पैरा-प्रोफेशनल्स का एक कुशल समूह तैयार करना है जो एमएसएमई को किफायती प्रोफेशनल सहायता प्रदान कर सके, जिससे व्यापार करने में आसानी, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह भारत के एमएसएमई इकोसिस्टम के विकास और औपचारिकरण में योगदान देने वाले पैरा-प्रोफेशनल्स के कुशल पूल को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कॉर्पोरेट मित्र कोर्स की कुल अवधि 12 महीने है, जिसे दो चरणों में बांटा गया है। पहले छह महीनों में लगभग 150 घंटे की स्ट्रक्चर्ड अकादमिक लर्निंग शामिल है, जो रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर के माध्यम से दी जाएगी।
इसके बाद आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई के सदस्यों की प्रोफेशनल फर्मों में छह महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग होगी, जो शिक्षार्थियों को प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करेगी।
--आईएएनएस
वीकेयू/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता, स्क्वाड से बाहर तो इन 3 गेंदबाजों में से कौन करेगा उनको रिप्लेस?
IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में 3 मैच खेले जाने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए स्क्वाड में 4 ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला था, जो पूरी तरह फिट नहीं थे. उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर कर रही थी. अब एक ताजा खबर सामने आ रही है, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. ये खबर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह से जुड़ी हुई है.
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वो इस समय पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में वो इस सीरीज से बाहर हो जाएंगे. जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वो अपनी रिकवरी कर रहे हैं लेकिन वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. अब अगर अफगानिस्तान सीरीज से पहले बुमराह का फिटनेस हासिल नहीं कर पाए और वो टीम से बाहर हो जाते हैं, तो उनकी जगह इन 4 भारतीय गेंदबाजों को मौका मिल सकता है.
???? SELECTORS WANT BUMRAH TO PLAY A FIRST-CLASS MATCH ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 4, 2026
- The selectors & the team management want Jasprit Bumrah to play one First Class match before New Zealand tour. (Arani Basu/TOI). pic.twitter.com/JgGEIfIkpv
कौन करेगा जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस
इंडियन क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करने के लिए तमाम गेंदबाज मौजूद हैं, जो लगातार आईपीएल में और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे गेंदबाजों में मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर और अन्य कई गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में बुमराह को कौन रिप्लेस करेगा. आइए इस बारे में जानते हैं.
प्रिंस यादव को मिल सकता है चांस
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से अगर जसप्रीत बुमराह बाहर होते हैं, तो उनकी जगह लेने के लिए प्रिंस यादव सबसे मजबूत दावेदार होंगे. तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस यादव बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं. प्रिंस यादव पिछली कुछ सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज में भारत की ओर से हिस्सा लिया था. उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मौका दिया गया था. वो अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 6 मैचों की 9 विकेट इस फॉर्मेट में हासिल कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह के बाहर होने की स्थिति में प्रिंस को टीम में शामिल किया जा सकता है. वो पहली च्वाइंस होंगे.
4️⃣ Overs
— BCCI (@BCCI) June 28, 2026
2️⃣2️⃣ Runs
3️⃣ Wickets ????
A performance to remember from debutant Prince Yadav ????
Scorecard ▶️ https://t.co/L8GAMNqUC4#TeamIndia | #IREvIND pic.twitter.com/SHGcDBzKzz
इन 2 गेंबाजों को भी मिल सकता है मौका?
जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की स्थिति में टीम इंडिया के स्क्वाड में तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका दिया जा सकता है. ये दोनों गेंदबाज अपनी रफ्तार से धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. गुरनूर ने अभी तक टी20 फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है लेकिन उन्होंने 6 वनडे मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. कृष्णा ने 8 टी20 मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी टीम में शामिल होने के दावेदार बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें : जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए वो साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







