Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, रुपये में जारी रही बढ़त
Market This Week : इस हफ्ते बाजार में काफ़ी उतार-चढ़ाव रहा। भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। निफ़्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.5% की गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने हफ्ते के दौरान 20,187.80 का नया हाई छुआ, लेकिन आखिर में यह लगभग सपाट बंद हुआ
जबलपुर में मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हुए, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
जबलपुर के भानतलैया सिंधी कैंप में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे मूर्तिकार बब्बा उर्फ मनोज सोनकर (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल वारदात के समय मनोज गणेश प्रतिमा बनाने का काम कर रहे थे। गोली लगने के बाद आसपास मौजूद अन्य मूर्तिकार मौके पर पहुंचे और उन्हें हनुमानताल थाने लेकर गए। वहां से पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मनोज सोनकर कई वर्षों से सीजन के दौरान घर के पास ही मूर्तियां बनाने का काम करते थे। बताया गया कि एक गणेश प्रतिमा तैयार करने के बाद जैसे ही वह पंडाल से बाहर निकले तभी बाइक पर सवार दो से तीन लोग वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी आयुष जाखड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि मनोज सोनकर का शुभम मराठा सहित कुछ अन्य लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दरअसल एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि परिवार के सदस्य अभी घटना की पूरी वजह स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच के दौरान तीन से चार अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की भूमिका की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी और तकनीकी पहलुओं के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।
सीसीटीवी के आधार पर आगे बढ़ रही जांच
दरअसल हनुमानताल थाना पुलिस ने घायल मनोज सोनकर को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में रखी गई है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल हनुमानताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने का काम जारी है।
वंदना झां, जबलपुर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News






