Responsive Scrollable Menu

सोना एक दिन में ₹943 और चांदी ₹2,923 महंगी:दुकानदारों का UPI बंद हो सकता है, दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी के दाम से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 967 रुपए चढ़कर 1.55 लाख रुपए हो गई। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,923 रुपए बढ़कर 2,35,456 लाख रुपए पर पहुंच गई। इसके अलावा, ऑनलाइन पेमेंट लेने में मदद करने वाली कंपनियों ने रिजर्व बैंक से दुकानदारों की री-केवाईसी के लिए तय 15 सितंबर की समयसीमा को आगे बढ़ाने की अपील की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोना ₹943 बढ़कर ₹1.55 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹2,923 महंगी होकर ₹2.35 लाख किलो हुई; इस साल सोना ₹22 हजार महंगा हुआ सोने-चांदी के दाम में 4 सितंबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 967 रुपए चढ़कर 1.55 लाख रुपए हो गई। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,923 रुपए बढ़कर 2,35,456 लाख रुपए पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 15 सितंबर से बंद हो सकता है दुकानदारों का UPI: RBI से री-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाने की मांग; 10 लाख छोटे कारोबारियों पर संकट ऑनलाइन पेमेंट लेने में मदद करने वाली कंपनियों ने रिजर्व बैंक से दुकानदारों की री-केवाईसी के लिए तय 15 सितंबर की समयसीमा को आगे बढ़ाने की अपील की है। वजह यह है कि देश के लाखों छोटे-बड़े दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों का वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अगर RBI ने री-केवाईसी की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई, तो लाखों दुकानदारों का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम बंद हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी: अगस्त में शक्कर 11.9% और अनाज के दाम 2.2% बढ़े, युद्ध और खराब मौसम से बिगड़े हालात दुनियाभर में खाने-पीने की चीजों के दाम अगस्त में बढ़कर 2022 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले महीने शक्कर के दाम 11.9% और अनाज के दामों में 2.2% की बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था FAO के मुताबिक, यूरोप में भीषण गर्मी-सूखे और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार में अनाज की सप्लाई घटने का डर है। अगस्त में ग्लोबल फूड प्राइस इंडेक्स बढ़कर 133.3 अंक पर आ गया, जो जुलाई में 130.8 अंक था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फॉक्सवैगन में 50,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी: कंपनी का 'फ्यूचर प्लान' मंजूर; शेयर में 7.9% की तेजी, यूनियन से टला बड़ा टकराव यूरोप की सबसे बड़ी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने खर्च घटाने और बिजनेस सुधारने के नए प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दुनिया भर में 50,000 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। यह कटौती पहले से निकाली जा रही 50,000 नौकरियों के अलावा होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल 'GPT-6 एस्ट्रा' लॉन्च:वेबसाइट बनाने, साइंस और कोडिंग के काम मिनटों में करेगा, जानें नए AI मॉडल के फीचर्स ओपनएआई ने नया AI मॉडल GPT-6 एस्ट्रा लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल बता रही है। ओपनएआई का दावा है कि एस्ट्रा मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल मॉडलिंग और डेटा एनालिसिस जैसे जटिल कामों को संभालने के साथ-साथ टैक्स फाइलिंग और फॉर्म भरने जैसे रोजमर्रा के काम मिनटों में कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से ‘एस्पिरेंट्स’ तक, ओटीटी की 10 ऐसी सीरीज जो बताती हैं बेहतरीन शिक्षक सिर्फ क्लासरूम में नहीं होते

Teacher’s Day 2026: आज जब हम शिक्षक दिवस मना रहे हैं, तो आइए उन फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं, जो ऐसे शिक्षकों की कहानियों से प्रेरित हैं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी से कहीं बढ़कर काम किया।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के शुरू होने के साथ ही उसमें रिकॉर्डों की स्क्रिप्ट लिखनी भी शुरू हो जाएगी. Sat, 05 Sep 2026 10:06:41 +0530

  Videos
See all

Janmashtami Celebration 2026 | कृष्ण भक्ति में रंगे सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में भव्य उत्सव! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:32+00:00

Punjab Politics: "देखते हैं क्या करेगा CM मान.."सांसद अमृंदर सिंह की चेतावनी! #amrinderraja #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers