Responsive Scrollable Menu

शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। व्यस्त दिनचर्या और तनाव के कारण रीढ़ की हड्डी और पाचन संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योगासन और सही खान-पान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर उपाय हो सकता है। योग के विभिन्न आसनों में हलासन कई समस्याओं का एक अचूक और प्राकृतिक समाधान है।

हलासन, हल शब्द से लिया गया है। हल यानी खेती के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला औजार, जैसे की हर खेत को बीज बोने के लिए तैयार करता है, ठीक उसी तरह हलासन शरीर और दिमाग को गहरी कायाकल्प के लिए तैयार करता है।

आयुष मंत्रालय ने हलासन को उन्नत योगासन बताया है। उनके अनुसार, हलासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में व्यापक सुधार देखने को मिलता है। यह आसन गर्दन, कंधे, पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसी के साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने, थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने, पाचन में सुधार करने और तनाव व थकान को कम करने में अत्यधिक फायदेमंद होता है।

इसे नियमित रूप से करने पर त्वचा में चमक देखने को मिल सकता हैं। हलासन में शरीर का निचला हिस्सा ऊपर की ओर जाता है और पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिकाने की कोशिश की जाती है। इस स्थिति में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बदल जाता है, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

यह आसन दिखने में थोड़ा कठिन भले ही होता है, लेकिन इसे करना बहुत आसान होता है। यह न सिर्फ शरीर में लचीलापन बढ़ाता है, बल्कि पाचन, रीढ़ की हड्डी और तनाव जैसी कई समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है। इसी के साथ ही, यह थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करने और शरीर के चक्रों को संतुलित करने के लिए जाना जाता है। सही तकनीक और सावधानी के साथ किया गया हलासन शरीर को नवजीवन और आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है।

यह आसन करने में बेहद आसान हैं और नियमित रूप से करने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर या गर्दन, पीठ दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को यह आसन करने से बचना चाहिए। शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने पहले दिन मचाया 'भौकाल', ओपनिंग डे पर ही 6 फिल्मों के तोड़ डाले रिकॉर्ड

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आखिरकार खत्म हो गया. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही भौकाल मचा दिया. कालिन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देख दर्शके बेहद एक्साइटेड नजर आए और यही वजह है कि फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं इसका पहले दिन का कलेक्शन.

'मिर्जापुर द मूवी' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु (Divyendy Sharma) स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में भौकाल मचा दिया था और करोड़ों की कमाई रिलीज से पहले ही कर ली थी. वहीं, ओपनिंग डे पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज पहले दिन (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1) 24.75 करोड़ से खाता खोला है. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले ही दिन 24.75 करोड़ से ओपनिंग करने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ए रेटेड ओपनिंग वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर आ गई है. इसने जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते से लेकर शाहिद कपूर की  कॉकटेल 2 तक कई  कई ए रेटेड फिल्मों के पहले दिन की कमाई को तोड़ दिया है. फिलहाल इससे आगे धुरंधर 2 –145 करोड़, एनिमल –63.8 करोड़, धुरंधर –28.6 करोड़ और मिर्जापुर द मूवी- 24.75 करोड़ है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग

'मिर्जापुर द मूवी' की दुनियाभर में कमाई

सिर्फ भारत में ही नहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' दुनियाभर में बी धमाल मचा रही हैं और इस फिल्म का वर्लडवाइड कलेक्शन (Mirzapur The Movie Box Office Collection World Wide) 29.70 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले दिन की ओपनिंग भी इसकी खास रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि विकेंड पर ये और भी ज्यादा धमाल मचा सकती है.

फिल्म को मिल रहे ऐसे रिव्यू

'मिर्जापुर द मूवी' की कहानी, एक्शन, पॉलिटिक्स, बदला, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में वेब सीरीज वाला भौकाल बरकरार है और बड़े पर्दे पर इसका असर और ज्यादा दमदार नजर आता है. रवि किशन की कास्टिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शकों को शुरुआत थोड़ी धीमी लगी, लेकिन इंटरवल से पहले का बिल्डअप काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर फिल्म को 3 से 4.5 स्टार तक रेटिंग मिल रही है.

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो इसमें  पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा की वापसी हुई है. वहीं, इनके अलावा श्वेता त्रिपाठी रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर भी फिर से लोगों का मनोरंजन करते दिखें. वहीं, फिल्म में सोनल चौहान, रवि किशन (Ravi Kishan) और जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) जैसे कलाकारों की भी एंट्री हुई है. बता दें, जितेंद्र कुमार फिल्म में बबलू पंडित के रूप में शामिल हुए हैं.इस किरदार को सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज

Continue reading on the app

  Sports

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे और दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। इस अहम मुकाबले से पहले सबकी नज़रें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर टिकी होंगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का 150वां T20I मैच होगा। पुरुष और महिला क्रिकेट में खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम की सबसे ज़्यादा बार कप्तानी कर चुकीं हरमनप्रीत कौर, इतिहास में T20I में 150 बार अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की 'संतुलित' Pitch पर किसका चलेगा राज?


भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने अपने दोनों मैच जीते हैं। दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 'वुमन इन ब्लू' एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। हाल ही में भारतीय टीम ने महिला एशिया कप के अपने दूसरे मैच में हांगकांग का सामना किया। टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की और 'वुमन इन ब्लू' के शानदार प्रदर्शन के बीच कप्तान ने मैच की अच्छी बातों पर ध्यान दिया।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मैं अच्छी बातों से शुरुआत करती हूँ। स्मृति और शैफाली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इसीलिए हम मिडिल ओवरों में बल्लेबाजी करना चाहते थे... ताकि इन हालात के आदी हो सकें। आज की पिच पिछले मैच की तुलना में बेहतर थी, लेकिन अहम बात यह है कि पिच पर कुछ समय बिताया जाए और इन हालात के हिसाब से ढला जाए, क्योंकि हमें इन हालात के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी


उन्होंने आगे कहा कि फिर भी, एक टीम के तौर पर हमने जो चाहा था, वह हासिल किया - 200 के करीब स्कोर बनाया और बाद में गेंदबाजों ने भी बेहतरीन काम किया। [क्या अगले मैच के लिए कोई बदलाव होगा, अब जब आप क्वालीफाई कर चुके हैं?] टीम काफी हद तक सेट है, लेकिन अगर कुछ बदलने की ज़रूरत हो या कोई और खिलाड़ी आगे आकर ज़िम्मेदारी ले सके, तो इस बारे में सोचने के लिए अभी एक दिन का समय है। फिलहाल, टीम काफी हद तक सेट है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 05 Sep 2026 13:30:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के प्लान ने अमेरिका को डराया? | Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:10:06+00:00

Iran America War : पिकैक्स पर ईरान-अमेरिकी जंग! | Shorts | Trump | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T08:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers