Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने पहले दिन मचाया 'भौकाल', ओपनिंग डे पर ही 6 फिल्मों के तोड़ डाले रिकॉर्ड
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आखिरकार खत्म हो गया. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही भौकाल मचा दिया. कालिन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देख दर्शके बेहद एक्साइटेड नजर आए और यही वजह है कि फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं इसका पहले दिन का कलेक्शन.
'मिर्जापुर द मूवी' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु (Divyendy Sharma) स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में भौकाल मचा दिया था और करोड़ों की कमाई रिलीज से पहले ही कर ली थी. वहीं, ओपनिंग डे पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज पहले दिन (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1) 24.75 करोड़ से खाता खोला है. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये हो गया है.
फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के पहले ही दिन 24.75 करोड़ से ओपनिंग करने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ए रेटेड ओपनिंग वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर आ गई है. इसने जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते से लेकर शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 तक कई कई ए रेटेड फिल्मों के पहले दिन की कमाई को तोड़ दिया है. फिलहाल इससे आगे धुरंधर 2 –145 करोड़, एनिमल –63.8 करोड़, धुरंधर –28.6 करोड़ और मिर्जापुर द मूवी- 24.75 करोड़ है.
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग
'मिर्जापुर द मूवी' की दुनियाभर में कमाई
सिर्फ भारत में ही नहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' दुनियाभर में बी धमाल मचा रही हैं और इस फिल्म का वर्लडवाइड कलेक्शन (Mirzapur The Movie Box Office Collection World Wide) 29.70 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले दिन की ओपनिंग भी इसकी खास रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि विकेंड पर ये और भी ज्यादा धमाल मचा सकती है.
फिल्म को मिल रहे ऐसे रिव्यू
'मिर्जापुर द मूवी' की कहानी, एक्शन, पॉलिटिक्स, बदला, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में वेब सीरीज वाला भौकाल बरकरार है और बड़े पर्दे पर इसका असर और ज्यादा दमदार नजर आता है. रवि किशन की कास्टिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शकों को शुरुआत थोड़ी धीमी लगी, लेकिन इंटरवल से पहले का बिल्डअप काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर फिल्म को 3 से 4.5 स्टार तक रेटिंग मिल रही है.
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा की वापसी हुई है. वहीं, इनके अलावा श्वेता त्रिपाठी रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर भी फिर से लोगों का मनोरंजन करते दिखें. वहीं, फिल्म में सोनल चौहान, रवि किशन (Ravi Kishan) और जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) जैसे कलाकारों की भी एंट्री हुई है. बता दें, जितेंद्र कुमार फिल्म में बबलू पंडित के रूप में शामिल हुए हैं.इस किरदार को सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था.
ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ रतलाम, पहली कोशिश में फूटी 60 फीट ऊंची दही हांडी
बीती रात सभी जगह जन्माष्टमी की जमकर धूम देखने को मिली। रतलाम में भी श्री कृष्ण जन्म का यह पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही घरों और मंदिरों में श्री कृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। जैसे ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ भक्ति खुशी से झूम उठे।
रतलाम में जन्माष्टमी के खास मौके पर शहर के अलग-अलग मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार भी श्रीराम मंदिर, गोपाल जी मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और गीता मंदिर सहित अन्य जगहों पर विशेष आयोजन देखने को मिले। हर जगह लोग भक्ति भाव में डूबे और भजनों पर नाचते दिखाई दिए।
मंदिरों में हुआ आकर्षक श्रृंगार
श्री कृष्ण के जन्म के उत्सव को लेकर शहर के सभी मंदिरों में खास सजावट देखने को मिली। कहीं फूलों से तो कहीं विद्युत रोशनी से मंदिरों को सजाया गया था। श्री राम मंदिर में भगवान को साफा पहनाया गया। लक्ष्मी मंदिर में माता लक्ष्मी ने भक्तों को श्रीनाथजी के स्वरूप में दर्शन दिए। श्रीराम मंदिर में कृष्ण जन्म के साथ आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई।
दही हांडी का आकर्षक आयोजन
रतलाम के सैलाना रोड स्थित राम मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है। इस बार भी मंदिर के सामने 60 फीट ऊंची दही हांडी बांधी गई थी। हर साल युवाओं की टोली यहां मटकी फोड़ने का प्रयास करती है। लेकिन इस बार गजब का नजारा देखने को मिला जब ग्रामीण अंचल की युवा टीम ने अपनी पहली ही कोशिश में रात 12:30 बजे दही हंडी फोड़ दी।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 35 साल में यह पहली बार हुआ है। जब पहले ही प्रयास में दही हांडी को फोड़ दिया गया है। जैसे ही हांडी फोड़ी गई हर जगह श्री कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे और सभी झूमते हुए दिखाई दिए। बता दें यहां होने वाले उत्सव को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों में काफी उल्लास देखने को मिला।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News







