Responsive Scrollable Menu

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में कल यानी शुक्रवार शाम को भारी बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अभी भी इस बारिश से उबर नहीं पाया है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज एक बार फिर से भारी बारिश की आशंका जताई है. जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 सितंबर को दिन के अलग-अलग समय पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है और 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Dahi Handi 2026: Vajra Yoga में मनेगा दही हांडी का पर्व, जानें Shubh Muhurat और Puja Vidhi

आज यानी की 05 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा दही हांडी का पर्व मनाया जा रहा है। यह जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण की माखन लीला को याद किया जाता है। दही हांडी पर्व पर जगह-जगह गोविंदा की टोलियां एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाती हैं और ऊंचाई पर रखी मटकी को फोड़ा जाता है। देश के कई हिस्सों में इस पर्व की रौनक देखने को मिलती है। तो आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का पर्व क्यों मनाया जाता है और इसका शुभ मुहू्र्त क्या है और पूजा कैसे करें।

तिथि और मुहूर्त

आज यानी की 05 सितंबर 2026 को वज्र योग रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:50 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह सबसे शुभ समय माना जाता है। इस दौरान पूजा-अर्चना और शुभ कार्य किए जा सकते हैं। वहीं दोपहर 01:16 मिनट से लेकर 02:45 मिनट तक अमृत काल रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2026: Krishna Janmashtami पर बना दुर्लभ संयोग, नोट करें Shubh Muhurat और Puja Vidhi


क्यों मनाया जाता है दही हांडी का पर्व

जन्माष्टमी की रात में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मुख्य अनुष्ठान किया जाता है। फिर अगले दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप और नटखटपन की लीलाओं का उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक श्रीकृष्ण को माखन बहुत पसंद था। कान्हा अक्सर गोपियों का माखन चुराते थे। माखन चोरी से परेशान होकर गोपियों ने मटकी को जमीन से ऊंचाई पर टांगना शुरू कर दिया, जिससे कि बाल कृष्ण वहां तक न पहुंचे।

लेकिन नटखट कृष्ण अपने सखाओं के साथ आते और एक-दूसरे पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाते थे। वहीं सबसे ऊपर रहने वाला साथी मटकी को फोड़ देता था। जिसके बाद सब दही और माखन का आनंद लेते थे। कान्हा की इस लीला की याद में दही हांडी का पर्व मनाया जाता है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद श्रीकृष्ण या फिर लड्डू गोपाल की पूजा करें। इसके बाद भगवान पंचामृत से स्नान कराएं और फिर बाद में साफ जल से स्नान कराने के बाद नए कपड़े पहनें। अब कान्हा को बांसुरी, मुकुट और चंदन का तिलक लगाएं और उनका सुंदर सा श्रृंगार करें। कान्हा को सजाने के बाद उनको झूले में बिठाएं और श्रद्धा व भक्ति के साथ उनको झूला झुलाएं।

एक छोटी मटकी में मक्खन, दही, पोहा, सूखे मेवे और कुछ सिक्के डालकर पूजा घर में रखें। भगवान श्रीकृष्ण को पंचमेवा, मक्खन-मिश्री और गोपालकाला का भोग अर्पित करें। पूजा के अंत में घी का दीपक और कपूर जलाकर श्रीकृष्ण की आरती करें। पूजा पूरी होने के बाद सभी लोगों में प्रसाद वितरित करें।

Continue reading on the app

  Sports

कभी कपड़े तो कभी पर्सनल लाइफ पर भद्दे सवाल... जब महिला एथलीटों का फूटा गुस्सा, मौके पर ही की बोलती बंद

खेल जगत में एथलीटों और मीडिया के बीच तीखी नोकझोंक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खिलाड़ियों के भड़कने की कई घटनाएं इतिहास में दर्ज हैं. हाल ही में टेनिस खिलाड़ी आर्याना सबालेंका से जुड़ा एक नया मामला सुर्खियों में है. सिर्फ इतना ही नहीं, भारतीय महिला एथलीटों के साथ भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जब कपड़ों और पर्सनल लाइफ से जुड़े भद्दे सवालों पर वे गुस्सा हो गईं. Sat, 5 Sep 2026 11:50:42 +0530

  Videos
See all

Patna Flood News: पटना में गंगा का रौद्र रूप, जलमग्न हुए घर और थाने | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:00+00:00

Nepal Flood Update: नेपाल त्रासदी में बाल-बाल बची महिला ने सुनाई आपबीती! #trishuliriver #nepalinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers