बेंगलुरु में लोन चुकाने को लेकर महिला का अपहरण, मारपीट:घर बुलाकर बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप; दो महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार
बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज चुकाने को लेकर 30 साल की महिला के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे घर बुलाकर जबरन दूसरे ठिकाने पर ले जाया गया और कई दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे 11 लाख रुपए चुकाने की मांग की। इस दौरान उसे पीटा गया और कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे देने का दबाव बनाया गया। काम के बहाने घर बुलाया, बेटे के साथ ऑटो में ले गए महिला के मुताबिक, उसने करीब दो साल पहले नाजथ से 50 हजार रुपए साप्ताहिक किस्त पर और रेशमा बानू से 1 लाख रुपए मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। आर्थिक परेशानी के कारण वह पिछले कुछ हफ्तों से किस्त नहीं चुका पा रही थी। 27 अगस्त को नाजथ ने उसे काम दिलाने और पैसे देने के बहाने मेट्रो लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। महिला अपने छोटे बेटे के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद रेशमा, उसका पति सुहैल और दो अन्य लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला और उसके बेटे को जबरन ऑटो में बैठाकर कुंबलगोडु स्थित एक घर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, रेशमा का इस घर की पहली मंजिल पर कब्जा था। डंडे से पीटा, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया शिकायत के मुताबिक, कुंबलगोडु पहुंचने के बाद महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वहां उसे डंडे से पीटा गया और 11 लाख रुपए देने के लिए धमकाया गया। 29 अगस्त को आरोपियों ने महिला को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सुहैल ने उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी थी। आरोपियों ने 29 अगस्त को महिला के बेटे को उसके घर भेज दिया, जबकि महिला को वहीं बंधक बनाकर रखा। वकील के पास ले जाकर कागजों पर साइन कराए 30 अगस्त को आरोपी महिला को सिटी मार्केट के पास एक वकील के पास ले गए। शिकायत के मुताबिक, वहां उससे कुछ कागजों पर साइन करवाए गए। इसके बाद उसे फिर कुंबलगोडु वाले घर में ले गए। 31 अगस्त को महिला ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान उसने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची और महिला को वहां से बाहर निकालकर चंद्रा लेआउट थाने ले गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नाजथ, रेशमा बानू, सुहैल, सैफ और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाजथ, रेशमा, सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…
MP TET 2026: कम आवेदन के चलते MPESB ने बढ़ाई डेट, 18 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
MP TET 2026: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कम आवेदन आने के बाद TET के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर 2026 निर्धारित थी, लेकिन इस तारीख तक करीब 12 हजार आवेदन ही प्राप्त हुए।
अब इच्छुक शिक्षक 18 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। MPESB के शेड्यूल के मुताबिक TET परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाना है।
4 सितंबर तक आए सिर्फ 12 हजार आवेदन
MPESB ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के आधार पर शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। TET के लिए आवेदन 21 अगस्त से शुरू हुए थे और 4 सितंबर को इसकी आखिरी तारीख थी।
हालांकि निर्धारित अवधि में आवेदन की संख्या अपेक्षा के मुताबिक नहीं रही। 4 सितंबर तक करीब 12 हजार आवेदन आने के बाद अब मंडल ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया है। इच्छुक शिक्षक 18 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
18 सितंबर तक भर सकेंगे TET का फॉर्म
आवेदन की तारीख बढ़ने से उन शिक्षकों को एक और मौका मिल गया है, जो किसी वजह से तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले MPESB की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
12 अक्टूबर को प्रस्तावित है TET परीक्षा
MPESB की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आगे के अपडेट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
1.5 लाख से अधिक शिक्षकों पर क्यों है TET का दबाव?
मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जिनके पास TET की पात्रता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसे शिक्षकों के लिए TET योग्यता हासिल करने की समयसीमा को लेकर महत्वपूर्ण स्थिति बनी है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में 1.5 लाख से अधिक शिक्षक नॉन-TET हैं। इन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर TET पास करना होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसके लिए 2028 तक की समयसीमा का उल्लेख किया गया है। ऐसे में MPESB की ओर से आयोजित की जा रही TET परीक्षा इन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।
सिर्फ 12 हजार आवेदन से बढ़ी चिंता
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन शिक्षकों के लिए TET परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, उनमें से अब तक केवल करीब 12 हजार ने ही आवेदन किया है। यह संख्या प्रभावित शिक्षकों की अनुमानित संख्या की तुलना में काफी कम है।
इसी वजह से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब उन शिक्षकों के पास फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय है, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है।
शिक्षकों के लिए आखिरी मौके जैसा मौका
TET की पात्रता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश के नॉन-TET शिक्षकों के बीच इस परीक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में आवेदन की तारीख बढ़ने से संबंधित शिक्षकों को राहत मिली है।
अब शिक्षकों को 18 सितंबर तक आवेदन पूरा करना होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें तैयारी करनी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi




/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
