Responsive Scrollable Menu

मीन राशिफल 5 सितंबर 2026 : आज घर-परिवार में बढ़ेगा सुख, कामकाज में मिलेगी रफ्तार

मीन राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत कामकाज और बातचीत में तेजी के साथ होगी। बाद में ध्यान घर-परिवार और निजी मामलों पर रहेगा। करियर में मेहनत से प्रगति, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च और स्वास्थ्य में आराम व संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा।

Continue reading on the app

एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी

आईचि-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय ओलंपिक संघ अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा। अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आयोजकों के तय होटलों के बजाय अपनी पसंद का होटल चुनता है, तो खिलाड़ियों के रहने, खाने, स्थानीय ट्रांसपोर्ट और मैच वेन्यू तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी। IOA के CEO रघुराम अय्यर ने कहा कि सभी 36 खेलों के खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। पुरुष टीम को 3-स्टार, महिला टीम को 4-स्टार होटल एशियन गेम्स के आयोजकों ने भारतीय पुरुष टीम के लिए 3-स्टार APA होटल नागोया एकिमाए और महिला टीम के लिए 4-स्टार मेइटेत्सू ग्रैंड होटल तय किया है। दोनों होटलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों के आमतौर पर रहने वाले 5-स्टार होटल की तुलना में ये एक स्तर नीचे हैं। खिलाड़ियों के लिए कमरे ट्विन-शेयरिंग के आधार पर दिए जाएंगे। यही व्यवस्था BCCI के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। BCCI भेजेगा एडवांस टीम BCCI CEO हेमांग अमीन और IOA CEO रघुराम अय्यर के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। BCCI अगले हफ्ते की शुरुआत में एक एडवांस टीम जापान भेजेगा। यह टीम होटल, क्रिकेट वेन्यू और दूसरी स्थानीय सुविधाओं का जायजा लेगी। इसके बाद बोर्ड तय करेगा कि आयोजकों की ओर से दिए गए होटलों में रहना है या अपनी व्यवस्था करनी है। अय्यर ने कहा कि BCCI अपने खिलाड़ियों के हित में फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। अगर बोर्ड अलग व्यवस्था करता है तो IOA को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी BCCI की होगी। अलग होटल में भी लागू रहेंगे सुरक्षा और डोपिंग नियम अगर BCCI अपनी व्यवस्था करता है तो क्रिकेटर एशियन गेम्स सिस्टम से बाहर नहीं होंगे। खिलाड़ियों पर गेम्स के सुरक्षा, एक्रेडिटेशन और एक्सेस प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। बिना वैध एक्रेडिटेशन वाले बाहरी लोगों को खिलाड़ियों के होटल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा वाडा (WADA) और इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के डोप-कंट्रोल अधिकारियों को खिलाड़ियों के ठिकाने की जानकारी देनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर रैंडम डोप टेस्ट किया जा सके। महिला टीम पहले पहुंचेगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम दुबई में एशिया कप खेलने के बाद 13 सितंबर को भारत लौटेगी और 14 सितंबर को नागोया के लिए रवाना होगी। महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी। उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा और टीम का टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा। 21 सितंबर को जापान रवाना होगी पुरुष टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम 21 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। पुरुष टीम भी सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी और उसका पहला मैच 28 सितंबर को होगा। दोनों टीमों के अलग-अलग समय पर जापान पहुंचने के कारण BCCI के लिए होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था अहम होगी। एशियन गेम्स से पहले जापान से खेलेगा भारत एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान की पुरुष टीमें 22 सितंबर को T20I मैच खेलेंगी। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर सुजुकी कप के तहत खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम को जापान की परिस्थितियों में ढलने और एशियन गेम्स से पहले मैच प्रैक्टिस हासिल करने का मौका देगा। एशियन गेम्स में करीब 17 हजार एथलीट-काउच आईचि-नागोया में होटल व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। गेम्स में खिलाड़ियों और कोच की संख्या शुरुआती अनुमान 15 हजार से बढ़कर करीब 17 हजार पहुंचने की उम्मीद है। होटलों की कमी को देखते हुए आयोजक मोबाइल accommodation और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। LA28 के लिए अभी से तैयारी जापान में क्रिकेटरों की होटल व्यवस्था को लेकर चर्चा के बीच लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। IOA और Sports Authority of India (SAI) का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल हाल ही में लॉस एंजिल्स गया था। LA28 में क्रिकेट के मुकाबले पोमोना के फेयरप्लेक्स परिसर में बने नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे। इसके पास ही शेरेटन फेयरप्लेक्स होटल है, जहां क्रिकेट टीमों के ठहरने की योजना है।

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy Final: फाइनल में गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? Sony Liv नहीं, यहां LIVE देख पाएंगे दलीप ट्रॉफी की खिताबी जंग

Duleep Trophy Final Live Streaming: ईस्ट जोन और साउथ जोन के दलीप ट्रॉफी के पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली है. वहीं, तीन मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. अब ईशान किशन की ईस्ट जोन और तिलक वर्मा की साउथ जोन की नजरें खिताब जीतने पर हैं. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में दमदार खेल दिखाया है. चलिए इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और हर बड़ी जानकारी आपको बताते हैं. Sat, 5 Sep 2026 11:28:27 +0530

  Videos
See all

Janmashtami Celebration 2026 | कृष्ण भक्ति में रंगे सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में भव्य उत्सव! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:32+00:00

Punjab Politics: "देखते हैं क्या करेगा CM मान.."सांसद अमृंदर सिंह की चेतावनी! #amrinderraja #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers