Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी में बैग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
Breaking News Today Live Updates: आज 05 सितंबर 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी भी दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पीएम मोदी आज दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. इस समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जा रहा है. ऐसे में इस कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है.
देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की आज 138वीं जयंती है. इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उधर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता से मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हो सकता है कि आज उसकी गिरफ्तारी भी हो जाए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गोवा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे. हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट है. कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर समेत कई जिलों में बारिश की आशंका है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक-
90 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ पैदा हुआ, 12वीं में टॉप के बाद अब बिना JEE Main दिए IIT में दाखिला पाया
गंभीर शारीरिक चुनौतियों और आर्थिक तंगी को मात देते हुए एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के बेटे ने IIT मद्रास में एडमिशन हासिल कर लिया है। 17 साल के जे. संतोष 90 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ पैदा हुए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan







