Responsive Scrollable Menu

90 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ पैदा हुआ, 12वीं में टॉप के बाद अब बिना JEE Main दिए IIT में दाखिला पाया

गंभीर शारीरिक चुनौतियों और आर्थिक तंगी को मात देते हुए एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के बेटे ने IIT मद्रास में एडमिशन हासिल कर लिया है। 17 साल के जे. संतोष 90 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ पैदा हुए थे।

Continue reading on the app

US में भारतीय राजदूत Vinay Mohan Kwatra ने सांसदों से Ukraine संकट और द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, चार सितंबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने डेमोक्रेटिक सांसदों ब्रैड शेरमन और कैथरीन क्लार्क से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए नयी दिल्ली के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। क्वात्रा की अमेरिकी सांसदों के साथ हुई बातचीत में रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यूक्रेन यात्रा की पृष्ठभूमि में हुई।

क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संसद सदस्य ब्रैड शेरमन के साथ आज रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के क्षेत्र में हमारे गहरे होते संबंधों पर उपयोगी बातचीत हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और उन्हें संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के प्रयासों से अवगत कराया। भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए उनके समर्थन के लिए उनका आभार जताया।’’ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 15वीं बार सदस्य चुने गए शेरमन, सदन की विदेश मामलों और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी समितियों के वरिष्ठ सदस्य हैं। शुक्रवार सुबह क्वात्रा ने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की व्हिप कैथरीन क्लार्क से मुलाकात की और भारत तथा अमेरिका के बीच बढ़ते ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की।

इन बैठकों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक अमेरिकी संसद की मंजूरी के लिए लंबित है। यह विधेयक, जिसे पिछले महीने अमेरिकी सीनेट ने पारित किया था, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने वाले देशों, जिनमें चीन और भारत भी शामिल हैं, पर 100 प्रतिशत तक शुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार देने का प्रावधान करता है।

Continue reading on the app

  Sports

Prabhsimran Singh Fifty: 6 छक्के के साथ प्रभसिमरन सिंह ने मचाई तहाबी, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह अपनी तूफानी बैटिंग से कहर बरपा रहे हैं. प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट के 11वें मैच में जालंधर वारियर्स के लिए लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 39 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए. Sat, 5 Sep 2026 08:50:59 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Adityanath ने इस अंदाज में मनाई Janmashtami, कान्हा बने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:05:11+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | CM Yogi | Akhilesh Yadav |UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T02:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers