Responsive Scrollable Menu

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

मुंबई, चार सितंबर सिर पर मैला ढोने की प्रथा पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि भारत भले ही चंद्रमा तक पहुंच गया है, लेकिन जाति व्यवस्था का ‘‘सामाजिक कलंक’’ अब भी कायम है, जो कुछ नागरिकों को ‘‘मानवीय गरिमा से नीचे’’ का काम करने के लिए मजबूर करता है। उच्च न्यायालय ने ये टिप्पणियां महाराष्ट्र सरकार की उस नीति को रद्द करते हुए कीं, जिसमें खतरनाक सफाई कार्य के दौरान मारे गए श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा देने की जिम्मेदारी निजी सोसायटियों और नियोक्ताओं पर डाली गई थी। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजुषा देशपांडे की खंडपीठ ने पिछले सप्ताह पारित आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह ऐसे मृत श्रमिकों के आश्रितों को तत्काल मुआवजा दे।

अदालत ने कहा कि इसके बाद सरकार जिम्मेदार निजी संस्थाओं या नियोक्ताओं से यह राशि वसूल सकती है। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को छह महीने के भीतर उन सभी लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया, जिनकी मौत ‘‘खतरनाक सफाई कार्य’’ के दौरान हुई है। यह कार्य मैला ढोने वालों के रूप में रोजगार के निषेध और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2013 की धारा 2(डी) के तहत परिभाषित है।

अदालत ने कहा कि ऐसे प्रत्येक मृतक के आश्रितों को राज्य सरकार 30 लाख रुपये का मुआवजा दे। उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘21वीं सदी में हम चंद्रमा के दूसरे हिस्से तक पहुंचने का दावा करते हैं, लेकिन हमारे सामने खड़ी कड़वी सच्चाई यह है कि हमारे देश में जाति व्यवस्था का सामाजिक कलंक अब भी मौजूद है, जो हमारे कुछ नागरिकों को ऐसे काम करने के लिए मजबूर करता है जो मानवीय गरिमा से नीचे हैं।’’ अदालत ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता की गारंटी देता है, लेकिन ‘‘संविधान अपनाए जाने के 75 साल बाद भी हमारा देश उस सामाजिक बुराई से मुक्त नहीं हो पाया है, जिसने सदियों से हमें परेशान किया है।’’ उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘मैला ढोना ऐसी ही एक प्रथा है, जो एक खास समुदाय के लोगों को पीढ़ियों से इस अमानवीय काम को करने के लिए मजबूर करती रही है जबकि उच्चतम न्यायालय के कई फैसलों और कानूनों के जरिए इस पर रोक लगाई गई है।

Continue reading on the app

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

Heavy Rain Alert: उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बने स्पष्ट निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र का असर अब मौसम पर दिखने लगा है. इसके चलते 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

The post Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की 'संतुलित' Pitch पर किसका चलेगा राज?

महिला एशिया कप 2026 का सबसे ज़्यादा इंतज़ार किया जाने वाला मैच होने वाला है। 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी और दोनों ही टीमें अपना बेहतरीन खेल दिखाने की कोशिश करेंगी। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है; टीम ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती दो मैचों में थाईलैंड और हांगकांग की महिला टीमों का सामना किया और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की। ​​अब 'वुमन इन ब्लू' अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Mike Hesson का बड़ा खुलासा: Rizwan और Imam-ul-Haq को हटाने के फैसले में मेरा कोई हाथ नहीं, PCB पर फोड़ा ठीकरा


वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान की महिला टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ़ एक ही मैच खेला है। फ़ातिमा सना की कप्तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में थाईलैंड का सामना किया और एकतरफ़ा जीत हासिल की। ​​अब भारत के खिलाफ़ होने वाले मैच से पहले वे अपनी इसी लय को बनाए रखने की उम्मीद कर रही हैं। मुकाबला बहुत करीब है, इसलिए कई फ़ैन्स सोच रहे होंगे कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी; आइए देखते हैं कि जब भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा, तो पिच कैसा व्यवहार कर सकती है।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI का Cricket Expansion प्लान: Japan में पहली बार भिड़ेंगे दोनों देश, 75 साल की दोस्ती का ऐतिहासिक क्षण


दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी संतुलित है। यहाँ बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों, दोनों को ही पिच से मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाज़ों को धैर्य रखना होगा क्योंकि गेंदबाज़ों को थोड़ी मूवमेंट मिलती है, लेकिन धैर्य रखने का फ़ायदा यह हो सकता है कि बल्लेबाज़ खेल के बाद के चरणों में काफ़ी रन बना सकें।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 05 Sep 2026 12:46:00 +0530

  Videos
See all

Swara Bhaskar Controversy: Swara के बयान पर भड़कीं Maithili Thakur #swarabhaskar #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:34:41+00:00

Iqra Hasan House Arrest Live: SP सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट | Saharanpur | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:36:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers