Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 5 September 2026: आज वज्र योग में दही हांडी, गोगा नवमी, शनिवार व्रत, पंचांग से जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 September 2026: आज दही हांडी, गोगा नवमी, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. आज भाद्रपद कृष्ण नवमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, तैतिल करण, वज्र योग बना है. पूर्व में यात्रा न करें क्योंकि दिशाशूल है. आज वृषभ राशि में चंद्रमा सुबह 10:18 ए एम तक है, फिर मिथुन में गोचर होगा. आज सूर्योदय 06:01 ए एम पर और सूर्यास्त 06:38 पी एम पर होगा.

Continue reading on the app

विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी

विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चारों मुकाबले जीते टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है। पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। टूर्नामेंट में खेले बाकी के 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 14 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 3 मुकाबलें ही जीत सका है। पाकिस्तान जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा। हारने की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा। मंधाना और दीप्ति शानदार फॉर्म में हैं इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा टॉप परफॉर्मर रही हैं। मंधाना ने 2 मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 124 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बिना रन दिए 3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान को मुनीबा अली और सादिया इकबाल से उम्मीदें पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली और स्पिनर सादिया इकबाल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुनीबा ने खेले इकलौते मैच में 54 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में सादिया ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। दुबई में स्पिनर्स को 71, पेसर्स को 31 विकेट एशिया कप के शुरुआती 7 मैचों में 6 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ भारत ने 150+ का स्कोर बनाया है। बल्लेबाज शुरुआत में तेजी से रन बना रहे हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। पिच से स्पिनरों को मदद मिली है। स्पिनर्स ने सिर्फ 5.1 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 71 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। दुबई में शनिवार को मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। स्मृति मंधाना ने दुबई की परिस्थितियों को 'स्टीम बॉक्स' जैसा बताया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

Continue reading on the app

  Sports

Prabhsimran Singh Fifty: 6 छक्के के साथ प्रभसिमरन सिंह ने मचाई तहाबी, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह अपनी तूफानी बैटिंग से कहर बरपा रहे हैं. प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट के 11वें मैच में जालंधर वारियर्स के लिए लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 39 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए. Sat, 5 Sep 2026 08:50:59 +0530

  Videos
See all

Punjab Politics: "देखते हैं क्या करेगा CM मान.."सांसद अमृंदर सिंह की चेतावनी! #amrinderraja #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:09:01+00:00

Janmashtami Celebration 2026 | कृष्ण भक्ति में रंगे सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में भव्य उत्सव! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers