Responsive Scrollable Menu

हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला का बॉलीवुड डेब्यू:'मिर्जापुर' मूवी का 'दो नंबरी' सॉन्ग गाया; बोले-मैंने 4 गाने बनाए थे, मेकर्स ने इसे लीड ट्रैक बनाया

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर ढांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले ऑफिशियल ट्रैक “दो नंबरी” से ढांडा ने अपना बी-टाउन डेब्यू किया है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर नंबर-1 ट्रेंड्स में शुमार है। 'दो नंबरी' गाना मिर्जापुर की क्राइम और पॉवर वाली थीम में पूरी तरह फिट बैठता है। इस गाने को ढांडा ने अपने पारंपरिक हरियाणवी फ्लो और रफ-एंड-टफ अंदाज में गाया है। गाने के बोल "बंदे एक नंबर के, धंधे दो नंबरी" युवाओं के जुबान में चढ़े हुए हैं। शुक्रवार को ही यह फिल्म थियेटर्स में रिलीज हुई है। इससे पहले मुंबई और दिल्ली में आयोजित हुए म्यूजिक एल्बम लॉन्च में ढांडा का जलवा देखने को मिला। इवेंट के दौरान कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू भैया (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और जीतू भैया (जितेंद्र कुमार) जैसे दिग्गज कलाकार उनके साथ मंच पर थिरकते नजर आए। ढांडा बोले- 'मिर्जापुर के लिए तैयार किए थे 4 गाने' म्यूजिक एल्बम लॉन्च में ढांडा न्योलीवाला ने एक दिलचस्प राज खोला। उन्होंने बताया कि जब मुझे मिर्जापुर फिल्म के लिए अप्रोच किया गया, तो मैं बेहद एक्साइटेड था। मैंने इस फिल्म के वाइब को ध्यान में रखकर कुल 4 गाने तैयार किए थे। मेकर्स को 'दो नंबरी' पहली बार में ही इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे फिल्म का लीड ट्रैक बना दिया। ढांडा ने आगे बताया कि बाकी बचे 3 गानों को वे बेकार नहीं जाने देंगे, बल्कि आने वाले समय में अपने सोलो प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस के बीच रिलीज करेंगे। मिर्जापुर मूवी में ढांडा की एंट्री से जुड़ी 4 बड़ी बातें… जमीन से उठकर बॉलीवुड तक का सफर हरियाणा के एक छोटे से गांव न्योली कलां (हिसार) से निकलकर बॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमाई यूनिवर्स 'मिर्जापुर' तक पहुंचना ढांडा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। 'रशिया', 'चोरी चोरी', और 'खतरनाक' जैसे ब्लॉकबस्टर अंडरग्राउंड और कमर्शियल हिट्स देने के बाद, इस बॉलीवुड डेब्यू ने उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिला दी है। पत्नी डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रहीं ढांडा की पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। वो पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी भी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… लाइव कॉन्सर्ट में ढांडा न्योलीवाला-रैपर भिड़े:हूटिंग पर 'चारदीवारी' ने फैंस को गालियां दी, हरियाणवी सिंगर बोले-चाहने वाले हैं तो हम हैं, ज्यादा न बोलना गुरुग्राम से सटे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा हो गया। मंच पर परफॉर्म करने आए हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला और एक रैपर गैली-गलौज करते नजर आए। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

जेब में नहीं थे पैसे, स्कॉलरशिप से की सिनेमा की पढ़ाई, ऑस्कर तक पहुंची फिल्म तो पिता ने पूछा- 'कितने पैसे मिलेंगे'

सपने देखना आसान है, मगर उन्हें पूरा करने में पूरी जिंदगी लग सकती है. हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं, उन्होंने जब फिल्म बनाने का सपना देखा, तो उनके पिता नाराज हो गए. जब उनकी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई, तब भी पिता ने उनसे सबसे पहले यही पूछा था कि इससे पैसे कितने मिलेंगे? आज फिल्म स्टार की गिनती उन फिल्मकारों में होती है, जिसने पर्दे पर ऐसी कहानियां उतारीं, जिनका असर लंबे समय तक लोगों के बीच रहा.

Continue reading on the app

  Sports

निशानेबाजी की आड़ में यौन उत्पीड़न! भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए आरोप

भारतीय जूनियर शूटिंग टीम के कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा, जिसके बाद SAI ने उसे करणी सिंह रेंज से हटा दिया है. Sat, 05 Sep 2026 12:35:33 +0530

  Videos
See all

UP News: अवैध निर्माण पर Saharanpur में बड़ी कार्रवाई ! #shorts #youtubeshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:20+00:00

Nepal Flood Update: नेपाल त्रासदी में बाल-बाल बची महिला ने सुनाई आपबीती! #trishuliriver #nepalinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers