Responsive Scrollable Menu

Nepal Floods में मृतकों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, 5000 लोग अभी भी लापता

(फोटो के साथ) (शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, पांच सितंबर नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचाव दल करीब 5,000 लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

वहीं, 13,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शनिवार को बचाए गए लोगों में नुवाकोट जिले के बिदुर शहर में चार मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल से सुरक्षित निकाली गई 60 वर्षीय महिला भी शामिल है। यह मकान मलबे और कीचड़ में दब गया था और महिला उसमें 10 दिनों से फंसी हुई थी।

चंडिका श्रेष्ठा को सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए त्रिशूली स्थित नेपाली सेना की मैथिली बैरक ले जाया गया। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण बाढ़ आई थी।

इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई। हिमालयी सीमावर्ती इलाके से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ से मकान, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। चीन की मीडिया की खबरों के अनुसार, इस आपदा में चीन की ओर कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक बरामद शवों में 758 वयस्कों और 85 बच्चों के शव शामिल हैं, जबकि 501 शव ऐसे मिले हैं, जिनके कुछ अंग गायब हैं। अधिकारियों ने बताया कि शवों की यह स्थिति लंबे समय तक पानी में रहने और मलबे के दबाव के कारण हुई है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, सबसे अधिक 360 शव अकेले चितवन जिले से बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी पूर्व और नवलपरासी पश्चिम जिलों से भी शव मिले हैं। अब तक डीएनए नमूने एकत्र करने जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 1,030 शवों को अस्थायी रूप से दफनाया गया है। एनडीआरआरएमए के अनुसार, पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक केवल 96 शव ही परिजनों को सौंपे गए हैं।

मृतकों की पहचान करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी में बहकर आए शव अक्सर बुरी तरह क्षतिग्रस्त या सड़-गल गए होते हैं, या फिर उनके केवल कुछ हिस्से ही मिल पाते हैं, जिससे चेहरे, कपड़ों या निजी सामान के ज़रिए उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थित जलविद्युत परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां सैकड़ों लोगों के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है।

इन अभियानों में भारत और चीन के विशेषज्ञों की टीम अपने नेपाली समकक्षों की सहायता कर रही हैं। शुक्रवार से अब तक सुरंगों में फंसे तीन लोगों को बचाया जा चुका है। शुक्रवार को त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग से दो नेपाली नागरिकों को बचाया गया, जबकि शनिवार को अपर त्रिशूली-1 परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नेपाल की सेना के साथ मिलकर काम कर रही भारतीय सुरंग बचाव टीम ने बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले की चिलिमे सुरंग के अंदर एक अस्थायी रास्ता तैयार किया है, जिससे भारी उपकरणों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अधिकारी कई नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इनमें कोशी, नारायणी, बागमती, कर्णाली, महाकाली, कंकई, कमला, बबई, पूर्वी राप्ती और पश्चिमी राप्ती नदियां शामिल हैं।

वहीं, नेपाली सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल शनिवार को 11वें दिन भी खोज और बचाव अभियान में जुटे रहे।

Continue reading on the app

जयशंकर ने कीव में किया ऐसा ऐलान, पुतिन ने यूक्रेन पर हमले 3 दिनों तक रोकने का दिया आदेश, आज अमेरिका से होगी बात

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बताया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की प्रस्तावित यात्रा से पहले, शनिवार से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले तीन दिन के लिए रोकने का आदेश दिया है। पेस्कोव ने TASS समाचार एजेंसी को बताया कि पुतिन की शनिवार को अमेरिका के विशेष प्रतिनिधियों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात होनी थी।

इसे भी पढ़ें: भारत तैयार है...यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने किया ऐसा धमाका, रूस-अमेरिका दोनों हो जाएंगे हैरान

ज़ेलेंस्की का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के एयरपोर्ट्स पर हमला किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पहले कहा था कि अमेरिकी दूतों के संभावित दौरे से ठीक पहले रूस ने कीव और उसके पास के शहर बोरिस्पिल के एयरपोर्ट्स पर हमला किया। उन्होंने टेलीग्राम ऐप पर कहा साफ़ है कि एयरपोर्ट्स पर रूस के ये हमले उस बातचीत और तैयारी का जवाब हैं, जिसमें अमेरिकी पक्ष यूक्रेन की यात्रा के लिए विमान का इस्तेमाल करके कीव एयरपोर्ट या बोरिस्पिल एयरपोर्ट पर उतरने पर विचार कर रहा था। अमेरिकी कूटनीति के जवाब में रूस-ईरान के शाहिद (ड्रोन) का इस्तेमाल किया गया। फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद से यूक्रेन ने अपना एयरस्पेस बंद रखा है। हालांकि, ज़ेलेंस्की ने कहा कि अधिकारियों ने रविवार को कीव के संभावित दौरे के लिए अमेरिकी शांति वार्ताकारों के विमान से यात्रा करने की संभावना पर चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें: Ukraine के Drone Attacks से असुरक्षित हुआ Russian Airspace, Zelenskyy की चेतावनी

यूक्रेन शांति योजना पर चर्चा के लिए अमेरिकी दूत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनके विशेष दूत, स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर, रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश में विदेश यात्रा कर रहे हैं। यह कदम वॉशिंगटन की ओर से यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे घातक संघर्ष में आए राजनयिक गतिरोध को दूर करने की एक कोशिश है। ईरान के साथ वॉशिंगटन के तनाव के बीच शांति वार्ता रुकी हुई है, क्योंकि रूस और यूक्रेन ने भी लंबी दूरी के हमले तेज़ कर दिए हैं, जिससे संघर्ष शुरू होने के बाद से आम नागरिकों के हताहत होने की संख्या सबसे ज़्यादा हो गई है। यह नई राजनयिक पहल ऐसे समय में की जा रही है जब रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ख़िलाफ़ लंबी दूरी की मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वें टी20 मैच में कप्तानी कर बनीं 'क्वीन ऑफ क्रिकेट', मेंस कप्तान भी छूट गए पीछे

Harmanpreet Kaur Captaincy Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. वह मेंस और वुमेंस दोनों को मिलाकर 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. इस लिस्ट में उनके बाद श्रीलंका की चमारी अथापथु और रवांडा की मैरी बिमेनिमाना का नाम आता है. Sat, 5 Sep 2026 20:48:04 +0530

  Videos
See all

PM Modi:‘ ‘मैं ग्लास को पूरा भरा हुआ देखता हूं’ - PM मोदी | #PMModi #DelhiMetro #SRCCCentenary #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T16:16:02+00:00

Round Table With Anjana Om Kashyap: Ram Mandir के CEO Jitendra Mishra पर विपक्ष को क्या आपत्ति है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T16:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers