नेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे:DNA जांच से होगी पहचान, फिर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष; अब तक 1066 मौतें
नेपाल में बाढ़ के बाद सैकड़ों अज्ञात शवों को जलाने के बजाय दफनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शवों के अवशेष सुरक्षित रहें और DNA जांच से पहचान कर परिजनों को सौंपे जा सकें। दरअसल, पानी और कीचड़ में लंबे समय तक दबे रहने से शवों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। कई शव पानी में फूल गए हैं और तेजी से सड़ रहे हैं। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ शवगृह और अस्थायी केंद्र भी शवों से भर चुके हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना संभव नहीं है। यही वजह है कि अज्ञात शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1066 हो गया है। इनमें नेपाल में 1050 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 4400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नेपाल त्रासदी की 4 तस्वीरें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
केवल डिग्री नहीं, स्किल्स और आत्मविश्वास जरूरी! AMU के एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इंटरव्यू की सही तैयारी?
Career Tips : आज के प्रतिस्पर्धी दौर में नौकरी पाने के लिए केवल डिग्री काफी नहीं है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग ऑफिसर बताते हैं कि इंटरव्यू में सफलता के लिए मजबूत स्किल्स, सही कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी हैं. सही तैयारी और प्रस्तुति से इंटरव्यू को आसान बनाया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18





