Responsive Scrollable Menu

Payal Design: दिवाली पर पैरों की खूबसूरती निखारे मनभावन पायल, लोग देखकर करेंगे तारीफ

Payal Design: पारंपरिक आयोजनों और त्योहारों के अवसर पर पहनी जाने वाली ज्वेलरी की जब बात होती है, तो उसमें पायल जरूर शामिल होती है। पायल ना केवल पैरों की शोभा बढ़ाती है बल्कि इसकी छनकती आवाज घर में सकारात्मकता लाती है। फैशन ट्रेंड के अनुसार पायल के डिजाइंस में भी कई बदलाव इन दिनों देखने को मिल रहे हैं। हैवी से लेकर लाइट वेटेड, हर तरह वैरायटी में पायल मार्केट में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें सेलेक्ट कर सकती हैं।

स्टोन एंकलेट
अगर आप दिवाली पार्टी में जाने वाली हैं और इसके लिए आपने इस तरह का सूट पहना है, जिसमें पाजामी थोड़ी ऊंची है तो इसके साथ आप स्टोन एंकलेट पहन सकती हैं। इस तरह के एंकलेट्स में बहुत सारे डिजाइंस और कलर आपको मिल जाएंगे। आप अपनी ड्रेस कलर के अकॉर्डिंग भी इसका चयन कर सकती हैं।

एंटीक लुक
इन दिनों एंटीक ज्वेलरी का भी काफी ट्रेंड है। पायल में भी एंटीक लुक काफी पसंद किया जा रहा है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है। सिर्फ पारंपरिक ड्रेसअप ही नहीं, यह इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी फबती है। इनमें अगर आप हैवी लुक की पायल ऑप्ट करती हैं तो इनसे आपका लुक स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आएगा। अगर आप आने वाली दीपावली के मौके पर इस पायल को पहनने का सोच रही हैं तो मल्टीलेयर डिजाइन को चुनें। एंटीक लुक में पायल सेलेक्ट करने का एक फायदा यह होता है कि कई बार पहनने के बाद भी यह काली नजर नहीं आती है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर घर लाएं ये 7 पौधे, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

कुंदन लुक
फेस्टिवल के मौके पर बहुत-सी महिलाओं को रॉयल लुक अच्छा लगता है। अगर आप भी आने वाले फेस्टिवल पर इस तरह का लुक कैरी करने की सोच रही हैं तो कुंदन लुक एंकलेट पहन सकती हैं। अगर आपकी ड्रेस और दूसरी ज्वलेरी में भी कुंदन वर्क है तो आप कुंदन लुक वाले पायल को भी मैचिंग करके पहन सकती हैं। पायल में कुंदन का उपयोग इस तरह किया जाता है कि यह काफी हैवी और रॉयल नजर आती है। इससे आपके पैरों का लुक बहुत सुंदर नजर आता है। यह पायल हैवी लहंगे और साड़ी पर जंचती है।

टो रिंग विद एंकलेट
अगर आपको पायल में कुछ डिफरेंट लुक चाहती हैं तो आप टो रिंग वाली पायल पहन सकती हैं। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि जब आप इस पायल को पहनती हैं तो आपको उसमें दी गई टो रिंग को भी पहनना होता है। इसको पहनने पर आपके पैर बेहद खूबसूरत नजर आते है। इस पायल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर ड्रेस पर खूबसूरत नजर आती है। इनमें आप स्टोन वाली या घुंघरू वाली किसी भी तरह की पायल को खरीद सकती हैं। अगर आप न्यूली मैरिड हैं तो आप दिवाली जैसे रोशनी के त्योहार पर इस पायल को जरूर ट्राई करें। इसमें आप बहुत प्यारी नजर आएंगी।

एसेसरीज: निधि गोयल

Continue reading on the app

नेपाल में शव जलाने की बजाय दफनाए जा रहे:DNA जांच से होगी पहचान, फिर परिजनों को सौंपे जाएंगे अवशेष; अब तक 1066 मौतें

नेपाल में बाढ़ के बाद सैकड़ों अज्ञात शवों को जलाने के बजाय दफनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शवों के अवशेष सुरक्षित रहें और DNA जांच से पहचान कर परिजनों को सौंपे जा सकें। दरअसल, पानी और कीचड़ में लंबे समय तक दबे रहने से शवों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। कई शव पानी में फूल गए हैं और तेजी से सड़ रहे हैं। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ शवगृह और अस्थायी केंद्र भी शवों से भर चुके हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना संभव नहीं है। यही वजह है कि अज्ञात शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1066 हो गया है। इनमें नेपाल में 1050 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 4400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नेपाल त्रासदी की 4 तस्वीरें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

Ishan kishan Double Century: ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी, पुजारा-वाडेकर के खास क्लब में एंट्री

Ishan kishan Double Century: बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ठोकते हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी जड़ दी. 28 साल के ईशान से पहले सिर्फ आठ भारतीय बल्लेबाज ही दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगा पाए हैं. Mon, 7 Sep 2026 13:41:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapsed Owner Arrested LIVE: दबोचा गया मालिक | Satya Niketan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T08:42:45+00:00

Big Breaking On Saharanpur Masjid Bulldozer Action LIVE: मस्जिद टूटते ही खुदाई में जो निकला..| UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T08:31:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers