Responsive Scrollable Menu

Sitamarhi Rojgar Mela: बिहार में यहां लगने जा रहा है बंपर रोजगार मेला, नौकरी पाने के लिए फटाफट करें आवदेन

Bihar Rojgar Mela 2026: बिहार के सीतामढ़ी जिले में बंपर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 75 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी, जिसमें 18-30 वर्ष के पुरुष युवा ही भाग ले सकते हैं. नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार फाटफट आवेदन कर सकते हैं.

Continue reading on the app

Face Yoga Tips: योग से हटेंगे चेहरे के डार्क सर्कल, एक्सपर्ट से जानिए सही योग करने का तरीका

Face Yoga Tips: आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल और पॉल्यूशन भरे वातावरण की वजह से महिलाओं को अपनी स्किन और हेयर से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना पड़ता है। खासतौर पर कई महिलाएं मिड एज या उससे पहले भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान दिखती हैं। यह प्रॉब्लम नॉर्मली तब होती है, जब आपकी लाइफस्टाइल सही नहीं रहती है, नींद पूरी नहीं होती है या आप ज्यादा तनाव लेती हैं। अपने डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स भी अप्लाई करती होंगी। अगर इनसे आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है तो आप कुछ फेस योगा अप्लाई करें। फेस योगा करने से आपकी स्किन टाइट बनी रहेगी, साथ ही आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और पफीनेस भी खत्म होगी। जानिए, कुछ ईजी फेस योगा के बारे में जिसे आप घर में, ऑफिस में या ट्रैवल करते हुए कहीं भी कर सकती हैं।

आई टैपिंग योग
इस एक्सरसाइज से आंखों की पफीनेस खत्म होती है, साथ ही आंखों के नीचे के काले घेरे कम होते हैं। आप इस एक्सरसाइज को दिन में तीन बार कर सकती हैं। आप ऑफिस में हैं या घर में या ट्रैवलिंग कर रही हैं, आप अपनी आंखों के नीचे दो अंगुलियों से टैपिंग कर सकती हैं या कहें थपथपा सकती हैं। इसी तरह दोनों आइज को बंद कर उस पर भी आप टैपिंग कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: करणवीर मेहरा ने बताया अपने फिटनेस का राज, जानें कौन हैं उनके फिटनेस आइडियल
 
अंडर आई बैलेंस योग
अंडर आई बैलेंस एक्सरसाइज, उन महिलाओं के लिए ज्यादा अच्छी है, जिनकी आंखें अंदर की तरफ धंसी हुई होती हैं और डार्क सर्कल्स समस्या ज्यादा है। इस एक्सरसाइज को करने से आंखों के नीचे का ब्लड फ्लो तेज होता है और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। अपने हाथ की तर्जनी और मध्यमा अंगुली से आंखों के नीचे मसाज करें। दोनों आइज के नीचे यह एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 मिनट करें। 

आई लिफ्ट योग
इस फेस योगा को करने से आंखों के नीचे की मांसपेशियां मजबूत रहेंगी और स्किन टोन रहेगी। साथ ही ब्लड फ्लो सही रहेगा। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक-एक आंख को हाथ से ढंके। इसके बाद दूसरी आंख को कोने से दो अंगुलियां से खींचकर के आंखों की पुतलियां को ऊपर की ओर लेकर जाएं और फिर 30 सेकेंड के लिए रुकें। ऐसा 5 से 10 बार करें।

ये भी पढ़ें: स्वर्ग से कम नहीं आकर्षक पहाड़ों का कुदरती सौंदर्य, दिल को छू लेती है उनकी सुंदरता

स्लैपिंग पियानो योगा
स्लैपिंग पियानो योगा करने से आंखों के नीचे के काले घेरे और आंखों के नीचे की पफीनेस तो कम होगी ही और साथ ही लूज स्किन भी टाइट होगी। बता दें कि इस योगा को करने से मुंहासे की भी समस्या खत्म होती है। इसको करने के लिए अपने हाथों की चार अंगुलियों से पूरे चेहरे पर पियानो की तरह अंगुलियों को चलाएं। आंखों के आस-पास भी इस एक्सरसाइज को करें। इसे दिन में पांच बार कर सकती हैं। इन ईजी एक्सरसाइजेज से आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स बहुत कम हो जाएंगे, साथ ही पफीनेस भी दूर हो जाएगी।

[यह जानकारी योगा एक्सपर्ट प्रिया शर्मा से बातचीत पर आधारित है। Haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी उपचार लेने से पहले संबंधित विभाग के एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।]
 
प्रस्तुति:निशि

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, Duleep Trophy के फाइनल में किया धमाका

Kumar Kushagra century: कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में धमाका करते हुए शतक लगाया. Mon, 07 Sep 2026 11:31:07 +0530

  Videos
See all

Viral Statement | Masjid Controversy: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया इस्लाम का नियम! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:14+00:00

Delhi Building Collapse | Satya Niketan Building हादसे पर Auto Union का श्रद्धांजलि का ऐलान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers