SPMCIL Recruitment 2026: मैनेजर के 24 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट आज; ₹1.60 लाख तक सैलरी, तुरंत करें अप्लाई
SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन का अहम मौका है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) में मैनेजर के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में आवेदन करने की आज यानी 24 अगस्त 2026 आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
SPMCIL में 24 मैनेजर पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए SPMCIL में मैनेजर स्तर के कुल 24 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। भर्ती में संबंधित पद के अनुसार MBA, B.Com, CA, CMA, BE या B.Tech जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
30 से 35 साल तक आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 या 35 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 24 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SPMCIL Recruitment 2026 में कितनी है फीस?
आवेदन के दौरान अनारक्षित, OBC, EWS और ESM वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
SPMCIL मैनेजर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए संबंधित भर्ती पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
SPMCIL Manager Recruitment में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा को 75 प्रतिशत और इंटरव्यू को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
₹1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए वेतनमान ₹40,000 से ₹1,60,000 प्रति माह तक निर्धारित है। ऐसे में सरकारी क्षेत्र में मैनेजर स्तर की नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण है।
Mothers Day 2026 पर मां को दें ये खास तोहफे, खिल उठेगा उनका चेहरा
मां हर व्यक्ति के जीवन में मौजूद एक ऐसा इंसान होती है, जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। हर किसी को अपनी मां से सबसे ज्यादा प्यार होता है। वैसे तो मां के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। लेकिन उन्हें स्पेशल फील करवाया जा सके इसलिए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।
इस साल 10 मई 2026 को मदर्स डे आ रहा है। मां परिवार का ऐसा इंसान होती है जो अपने बच्चों और फैमिली के लिए सब कुछ समर्पित कर देती है। वह खुद से पहले परिवार और बच्चों के बारे में सोचती है। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि मदर्स डे के दिन हम उन्हें स्पेशल फील करवाएं। हम आपको कुछ गिफ्ट आइडिया बताते हैं जो आप इस खास दिन पर अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं।
मां के लिए खास गिफ्ट
स्मार्ट फिटनेस बैंड
अगर आप अपनी मां की हेल्थ के बारे में सजग रहना चाहते हैं और आपकी मां को भी फिट रहना पसंद है तो आप उन्हें स्मार्ट फिटनेस बैंड गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। ये उनका हार्ट रेट, स्टेप्स, दैनिक एक्टिविटी और नींद को ट्रैक करेगा। आजकल फिटनेस बैंड में कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन की सुविधा भी होती है।
डिजिटल डिटॉक्स डे
आजकल हरिहर की मोबाइल और सोशल मीडिया में व्यस्त रहता है। ऐसे में अपनी मां के साथ समय गुजारने के लिए आप डिजिटल डिटॉक्स डे प्लान कर सकते हैं। इस दिन कोई फोन कॉल नहीं, कोई काम नहीं और कोई भी डिजिटल डिस्ट्रक्शन नहीं होना चाहिए। आप उनके साथ वॉक पर जा सकते हैं पिकनिक का प्लान बना सकते हैं या घर पर आराम भरा दिन बिताने की योजना बना सकते हैं।
लिविंग गार्डन गिफ्ट
अगर आपकी मां को पेड़ पौधों से प्यार है तो आप उनके लिए छोटा सा बाल्कनी गार्डन तैयार कर सकते हैं। इसमें तुलसी, पुदीना, मिर्ची और कुछ सजावटी पौधे तैयार किया जा सकते हैं। ये गाढ़े उन्हें शांत और क्रिएटिव स्पेस देने का काम करेगा।
मिनी मसाजर
आप अपनी मां को दिन भर की थकान से छुटकारा दिलाने के लिए पोर्टेबल मिनी मसाजर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। दिन भर थकने के बाद जब वह मसाज करेंगे तो उन्हें रिलैक्स फील होगा। इस तरह के मसाजर गर्दन, पीठ और पैरों की मसाज के लिए अच्छा विकल्प हैं।
वायरलेस ईयरबड्स
अगर आपकी मम्मी को म्यूजिक या भजन सुनना पसंद है क्या फिर वो अपना काम करते हुए फोन पर बात करना पसंद करते हैं तो यह एक उपयोगी गिफ्ट साबित होगा। हल्के और आसान से डिजाइन वाले यह ईयरबड्स आरामदायक रहेंगे। बजट वाली रेंज में अच्छी साउंड क्वालिटी मिल जाएगी।
स्मार्ट वाटर बॉटल
महिलाओं का शेड्यूल इतना व्यस्त होता है कि वह घर के काम करते समय पानी पीना भूल जाती हैं। Smart water bottle समय समय पर पानी पीने की याद दिलाती है। यह उन मांओं के लिए उपयोगी गिफ्ट है जो हेल्थ के प्रति जागरूक रहती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News







