Responsive Scrollable Menu

सिक्स सेंस वाले माने जाते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, घटना से पहले ही इन्हें हो जाता है आभास

सिक्स सेंस वाले माने जाते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, घटना से पहले ही इन्हें हो जाता है आभास

Continue reading on the app

पंजाबी सिंगर निंजा साउंड ऑपरेटर्स से भिड़े:बोले- खाली दिमाग शैतान का घर, मेरे खिलाफ धरने पर बैठने वाले सर्दियों में सब भूल जाओगे

पंजाबी सिंगर निंजा और साउंड ऑपरेटर्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बटाला में रंगला पंजाब कार्यक्रम के दौरान निंजा का माइक दो-तीन बार बंद हो गया था। इससे नाराज निंजा ने मंच से साउंड ऑपरेटर को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पंजाब भर के साउंड ऑपरेटर्स ने माफी की मांग शुरू कर दी। अब मंडी गोबिंदगढ़ में सखी शक्ति मेले के दौरान निंजा ने माफी मांगने के बजाय साउंड ऑपरेटर्स पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि साउंड ऑपरेटर्स का अपना भाईचारा है और वे उनके खिलाफ धरने पर बैठने वाले हैं। निंजा ने कहा कि गर्मियों में काम कम रहता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है। निंजा के इस बयान के बाद उनका वीडियो वायरल हो गया और विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…. शो के बीच माइक बंद होने से शुरू हुआ विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत 28 अगस्त को बटाला की दाना मंडी में आयोजित रंगला पंजाब प्रोग्राम से हुई थी। निंजा लाइव परफॉर्म कर रहे थे, तभी बीच शो में उनका माइक दो तीन बार बंद हो गया। जिससे निंजा भड़क गए। उन्होंने भरी महफिल में साउंड ऑपरेटर को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। उन्होंने कहा कि बटाला वालों मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मेरी माइक की आवाज ही बंद कर दी गई है। अगर अब आवाज रुकी तो मैं बिना माइक के अकेले ही गाऊंगा या फिर गाऊंगा ही नहीं। मैं प्रबंधक कमेटी से भी माफी चाहता हूं, क्योंकि एक सिंगर का गाते वक्त बहुत जोर लगता है और मैं नहीं चाहता कि ऐसा दोबारा हो। बटाला में हुए इस विवाद के बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद पंजाब के सभी साउंड ऑपरेटर्स भड़क गए और उन्होंने निंजा से माफी मांगने को कहा। लेकिन उस वक्त भी निंजा ने माफी नहीं मांगी। निंजा बोले- खाली दिमाग शैतान का घर बटाला विवाद के अब 2 सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल ग्राउंड में हुए सखी शक्ति मेला कार्यक्रम के बाद फिर से निंजा चर्चा में आ गए। निंजा ने यहां माफी मांगने के बजाय मंच से ही साउंड वालों पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है की साउंड ऑपरेटर ये अपना ही भाईचारा है, जो मेरे खिलाफ धरने पर बैठेने वाला है। हम तो रोज मिलने वाले लोग हैं। मुझे पता है कि गर्मियों में काम ठंडा (कम) रहता है और खाली दिमाग शैतान का घर होता है। उन्होंने कहा कि जब सर्दियों में भी काम का सीजन आएगा, तो आप भी भूल जाओगे कि हमें किसी ने कुछ कहा था या हमने किसी को कुछ कहा था। इसलिए सब लोग मिल-जुलकर और मजे में रहो। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में लगे साउंड की तारीफ की और लोगों को कहा ताली बजा दो। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा का पत्नी से तलाक: 5 साल पहले शादी की थी; लिखा- एक्स वाइफ और महिला का सम्मान करना मर्दानगी पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा ने आखिरकार अपनी शादी और तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है। परमीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक ले चुके हैं। एक्स-वाइफ और जिंदगी की महिला का सम्मान करना ही मर्दानगी है।(पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन... गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, सांस रोक देने वाले मैच में शुभमन गिल की टीम 1 रन से जीती

Sher-E-Punjab T20 League: शुभमन गिल की कप्तानी वाली फजिल्का फाल्कन्स ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस को सांस रोक देने वाले मुकाबले में महज 1 रन से हरा दिया. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फजिल्का के लिए पहला मैच खेल रहे कप्तान शुभमन गिल ने 21 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी खेली. Mon, 7 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00

Business News: Delhi की नई Startup Policy पर CM Rekha Gupta से मिले Founders #cashkaro #earnkaro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers