"मेरा भाई, मेरा दामाद कहाँ है?" - नेपाल बाढ़ के बीच अपनों की आस लगाए बैठे परिजनों की हृदयविदारक कहानियां
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन तबाही के इस मंजर के बीच सबसे बड़ा दर्द अपनों के लापता होने का है. काठमांडू के टीचिंग हॉस्पिटल में इन दिनों दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहाँ दूर-दूर से पहुंचे लोग अपने लापता परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं. अस्पताल की दीवारों पर लापता लोगों के नाम, उनकी तस्वीरें और आखिरी लोकेशन चस्पा की जा रही हैं, ताकि किसी को कोई सुराग मिल सके. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। नेपाल में इस प्रलयकारी आपदा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 1,252 से अधिक हो चुकी है, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. कई पहाड़ी इलाकों में अब भी बारिश की आशंका और कृत्रिम झीलों के खतरे ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारी मात्रा में मलबे के ढेर और वाश आउट हो चुके बॉर्डर इलाकों के कारण राहत और बचाव कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन वक्त बीतने के साथ परिवारों की बेचैनी और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.
ग्वालियर में भारी बारिश की चेतावनी के बीच 5 सितंबर को नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों की छुट्टी, आदेश जारी
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
बता दें कि ग्वालियर जिले में भी तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी भारी बारिश की चेतावनी और जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए ग्वालियर जिले में 5 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों तथा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
केवल छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश
आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 5 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।
बता दें कि जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और अन्य स्टाफ नियमित समय पर उपस्थित रहेंगे तथा अपने निर्धारित शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि पूर्व निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियां एवं परीक्षाएं, यदि कोई हों, तो अपने तय कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित की जाएंगी।
5 सितंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
बता दें कि मौसम विभाग ने 5 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना और दमोह जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News






