Responsive Scrollable Menu

मोदी-ट्रंप के रिश्तों पर क्या बोले सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी कही ये बात

सर्जियो गोर ने कहा है कि दिसंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में ट्रंप पीएम मोदी से सबसे पहले मिलना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि जब भी उनकी ट्रंप से बातचीत होती है, वे अपनी शानदार भारत यात्रा और अपने 'प्रिय मित्र' प्रधानमंत्री को बहुत अच्छी तरह याद करते हैं.

Continue reading on the app

Cyber Fraud: 30 लाख की ठगी में Udit Tyagi जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार सितंबर दिल्ली पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन निवेश एवं ट्रेडिंग योजनाओं के जरिए एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की कथित रूप से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेरठ निवासी आरोपी उदित त्यागी (26) से पूछताछ में विदेशी संचालकों, ऑनलाइन मैसेजिंग ऐप आधारित आकाओं, म्‍यूल (कमीशन पर मिलने वाले) बैंक खाता प्रदाताओं और क्रिप्टोकरेंसी डीलर से जुड़े एक बहुस्तरीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद उसे आव्रजन ब्यूरो ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया और बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पिछले साल नवंबर में गौरव रस्तोगी नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उनके साथ सोशल माीडिाय ‘ग्रुप’, चैनल और फर्जी ऑनलाइन निवेश व ट्रेडिंग मंचों के माध्यम से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चला कि यह धोखाधड़ी किसी स्थानीय समूह द्वारा नहीं की जा रही थी, बल्कि एक बहुस्तरीय नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी, जिसमें विदेशी या चीन में बैठे संचालक फर्जी ऐप, वेबसाइट और निवेश इंटरफेस विकसित करने के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस ने बयान में बताया कि ऑनलाइन मैसेजिंग ऐप संचालक वित्तीय सलाहकार, निवेश विशेषज्ञ, ग्राहक सेवा प्रतिनिधी और ‘टास्क मैनेजर’ बनकर लोगों से संपर्क करते थे। पुलिस ने बताया कि वे व्हाट्सऐप के जरिए शुरू में पीड़ितों से संपर्क कर उन्हें अंशकालिक नौकरी, आसान कमाई, निवेश के अवसरों और ट्रेडिंग योजनाओं का प्रस्ताव देते थे।

पुलिस ने कहा कि जांच में एचओ30 नामक सोशल मीडिया समूह की पहचान की गई है जिसे हाकिम अली नामक व्यक्ति ने बनाया था और वही उसका संचालन करता था। इस समूह का इस्तेमाल लोगों को फर्जी निवेश योजना में फंसाने के लिए किया जाता था। उसे पहले गिरफ्तार किया गया था।

जांच में 18 से अधिक ‘म्युल’ बैंक खातों के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ, जिनके माध्यम से ठगे गए पैसे को आगे भेजा गया और बाद में अन्य कई खातों के माध्यम से इधर उधर किया गया या एटीएम, चेक और अन्य बैंकिंग माध्यम से निकाला गया। इसी के साथ यूएसडीटी-आधारित क्रिप्टोकरेंसी निपटान तंत्र का भी पता चला। पुलिस के अनुसार, भारतीय बिचौलियों ने क्रिप्टोकरेंसी के बदले भारतीय मुद्रा भेजने के लिए बैंक खातों की व्यवस्था की।

कुछ लेनदेन में विदेशी संचालकों को करीब 5,000-10,000 यूएसडीटी दिए गए। खाताधारकों को कथित तौर पर 10-15 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के आंकड़ों और लाभार्थी खातों के प्रारंभिक विश्लेषण में विभिन्न राज्यों में दर्ज 35 से अधिक साइबर अपराध शिकायतों से इनका संबंध सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, इन शिकायतों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन का सत्यापन किया जा रहा है। त्यागी कथित तौर पर ‘म्युल’ खातों की निगरानी करता था और वित्तीय लेनदेन का समन्वय करता था। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद त्यागी थाईलैंड, मलेशिया और बाद में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गया था और आखिरकार जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसे पकड़ लिया गया।

इस मामले में कई आरोपियों की पहचान हुई है और वे फिलहाल फरार हैं तथा उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा अनीस (22), अक्षित सिरोही (22), हाकम अली (25) और मोनिश (22) को पहले गिरफ्तार किया गया था। इस मामला का एक और अहम आरोपी फिलहाल फरार है।

Continue reading on the app

  Sports

satwik-chirag: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, चीन में पहली बार भारतीय जोड़ी ने जीता China Masters

स्पोटर्स डेस्क। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को चीन मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। BWF Super 750 टूर्नामेंट के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-5 भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। 70 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

इस जीत के साथ सात्विक और चिराग ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे चीन मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह टूर्नामेंट 2005 से खेला जा रहा है, लेकिन अब तक कोई भारतीय जोड़ी यहां चैंपियन नहीं बन सकी थी।

फाइनल की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए अच्छी नहीं रही। चीन की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। सात्विक और चिराग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन चीनी खिलाड़ी लगातार दबाव बनाए रहे। ब्रेक तक स्कोर 11-5 था। इसके बाद भी चीन की जोड़ी ने नियंत्रण बनाए रखा और पहला गेम 21-11 से सिर्फ 18 मिनट में अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी चीन ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बनाई। लेकिन इस बार भारतीय जोड़ी ने तुरंत वापसी की। सात्विक और चिराग ने स्कोर 3-3 और फिर 6-6 से बराबर किया। इसके बाद दोनों ने मैच की रफ्तार अपने हाथ में ले ली। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 11-7 से आगे थी।

सात्विक के ताकतवर स्मैश और चिराग की आक्रामक नेट प्ले ने चीन की जोड़ी को लगातार दबाव में रखा। भारतीयों ने बढ़त को 17-11 तक पहुंचाया और आखिरकार दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में चीन ने फिर तेज शुरुआत की और 4-0 की बढ़त बना ली। लेकिन भारतीय जोड़ी ने हार नहीं मानी। सात्विक-चिराग ने स्कोर 7-7 से बराबर किया और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। भारतीय जोड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और लगातार चार अंक हासिल कर मैच 21-17 से जीत लिया।

यह सात्विक-चिराग का BWF World Tour पर 10वां खिताब है। इस साल यह उनका दूसरा Super 750 खिताब और करियर का चौथा Super 750 खिताब है। 2026 में यह उनका तीसरा BWF World Tour फाइनल था। मई में उन्होंने Thailand Open में उपविजेता रहने के बाद उसी महीने Singapore Open का खिताब जीता था।

2023 और 2025 में China Masters के फाइनल में हारने वाली भारतीय जोड़ी ने इस बार कोई गलती नहीं की। पिछले महीने नई दिल्ली में World Championships के क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी करते हुए चीन की जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Sun, 06 Sep 2026 19:47:54 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse पर सियासत शुरू , AAP नेता Saurabh Bhardwaj का BJP पर निशाना | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T14:45:30+00:00

Delhi Building Collapse: सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं AIIMS | Satya Niketan | Breaking | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T14:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers