Responsive Scrollable Menu

ये हैं महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम ने 137 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस मुकाबले की असली स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने महज 64 गेंदों में 124 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में एक नया इतिहास रच दिया है. वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर वर्ल्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए अब जानते हैं कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.

स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 10,880 रन अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने भारत के लिए खेले 9 टेस्ट मैचों में 52.53 की शानदार औसत से 788 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतकीय पारियां भी शामिल हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट में अपनी धाक जमाते हुए मंधाना ने 120 वनडे मैचों में 47.88 की बेहतरीन औसत के साथ 5411 रन बटोरे हैं. इसके अलावा, मंधाना ने 173 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 4681 रन अपने नाम कर लिए हैं.  

मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम लंबे समय तक महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने अपने शानदार और ऐतिहासिक करियर में कुल 10868 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने कमाल की निरंतरता दिखाई और 232 मैचों में कुल 7805 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में मिताली राज ने 12 मुकाबलों में 699 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए कुल 2364 रन अपने नाम किए.

सूजी बेट्स

न्यूजीलैंड की महान क्रिकेटर सूजी बेट्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर के 370 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 10740 रन बनाए हैं, जिनमें 14 शानदार शतक भी शामिल हैं. उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो सूजी बेट्स ने 184 वनडे मैचों में कुल 5982 रन बनाए हैं, जबकि 186 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके बल्ले से 4758 रन निकले हैं. अपनी इसी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हैं.

शार्लेट एडवर्ड्स

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 10273 रन बनाए हैं. इस दौरान एडवर्ड्स ने 23 टेस्ट मैचों में 1676 रन बनाए. जबकि वनडे की बात करें तो उनके नाम 5992 रन हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से कुल 2605 रन निकला है. 

रॉक्सैन टेलर

वेस्टइंडीज की दिग्गज बल्लेबाज रॉक्सेन टेलर इस मामले में पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 10007 रन बनाए हैं. टेलर ने 179 वनडे मैचों में कुल 6339 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 42 अर्धशतक निकला है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 139 मैचों में कुल 3666 रन हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 22 अर्धशतक लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्रिकेट का 'Age Scam' एक्सपोज्ड! जानें कैसे खुली बंगाल के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों और अंडर-19 के बड़े स्टार्स की पोल

Continue reading on the app

बिहार में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सम्राट चौधरी ने मुआयना किया, युद्धस्तर पर राहत पहुंचाने के निर्देश

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करके वर्तमान हालात का जायजा लिया. इसके साथ संभावित समाधान पर तुरंत कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर शख्स तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता की तरह है. प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश दिए.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगी स्मृति मंधाना, मिताली राज को पीछे छोड़ने के बाद अब इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

smriti mandhana world record: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में स्मृति मंधाना 78 रन बनाते ही इतिहास रच देंगी. भारतीय ओपनर बल्लेबाज इतने रन बनाते ही महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. फिलहाल नंबर-1 पर न्यूजीलैंड किए सूजी बेट्स हैं. मंधाना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. Sat, 5 Sep 2026 12:32:20 +0530

  Videos
See all

Patna Flood News: पटना में गंगा का रौद्र रूप, जलमग्न हुए घर और थाने | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:00+00:00

UP News: अवैध निर्माण पर Saharanpur में बड़ी कार्रवाई ! #shorts #youtubeshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T07:11:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers