भारत-ईयू व्यापार में आयात शुल्क और घटाकर शून्य करने की संभावना पर हो विचार: बेल्जियम प्रधानमंत्री
भारत-ईयू व्यापार में आयात शुल्क और घटाकर शून्य करने की संभावना पर हो विचार: बेल्जियम प्रधानमंत्रीजबलपुर के गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान पलटी होमगार्ड की मोटरबोट, जवानों ने तैरकर बचाई जान; क्षमता से ज्यादा लोग बैठाने की होगी जांच
जबलपुर: गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट बीच नदी में पलट गई। हादसे के बाद कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कुछ जवानों को वहां मौजूद नाविकों ने बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर के मुताबिक मोटरबोट पेट्रोलिंग के लिए नदी में गई थी, इसी दौरान बीच नदी में वह पलट गई। राहत की बात यह रही कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया। नदी में डूबी मोटरबोट को बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।
क्षमता से ज्यादा जवान बैठाने की भी होगी जांच
हादसा कैसे हुआ और मोटरबोट में उसकी क्षमता से अधिक जवान सवार थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने कहा कि शुरुआती तौर पर मोटरबोट चालक की गलती नजर आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गौरीघाट में पेट्रोलिंग की व्यवस्था जारी रखने के लिए दूसरी मोटरबोट भेजी जा रही है।
जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News





