जबलपुर के गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान पलटी होमगार्ड की मोटरबोट, जवानों ने तैरकर बचाई जान; क्षमता से ज्यादा लोग बैठाने की होगी जांच
जबलपुर: गौरीघाट में पेट्रोलिंग के दौरान होमगार्ड जवानों से भरी मोटरबोट बीच नदी में पलट गई। हादसे के बाद कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कुछ जवानों को वहां मौजूद नाविकों ने बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीरज सिंह ठाकुर के मुताबिक मोटरबोट पेट्रोलिंग के लिए नदी में गई थी, इसी दौरान बीच नदी में वह पलट गई। राहत की बात यह रही कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया। नदी में डूबी मोटरबोट को बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।
क्षमता से ज्यादा जवान बैठाने की भी होगी जांच
हादसा कैसे हुआ और मोटरबोट में उसकी क्षमता से अधिक जवान सवार थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने कहा कि शुरुआती तौर पर मोटरबोट चालक की गलती नजर आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गौरीघाट में पेट्रोलिंग की व्यवस्था जारी रखने के लिए दूसरी मोटरबोट भेजी जा रही है।
जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट
बरसात में कुछ चटपटा खाने का है मन? घर पर ऐसे तैयार करें टेस्टी क्रिस्पी कॉर्न चाट, बनाने की आसान रेसिपी
Crispy Corn Chat Recipe: बरसात का मौसम आते ही लोगों का मन चाट-पकौड़ी की ओर ललचा जाता है. अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने का कर रहा है, तो आज आपको ऐसी ही एक टेस्टी क्रिस्पी कॉर्न चाट की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसका स्वाद लेते ही आपका दिल खुश हो जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18






