Responsive Scrollable Menu

dhoni pant viral video: धोनी ने किसके पैर छूए! पंत के साथ पार्टी वाला वीडियो वायरल

dhoni-rishabh pant party viral video: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, यह कहा नहीं जा सकता है। 

वायरल वीडियो में ऋषभ पंत एक होटल के कमरे में दोस्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत काफी रिलैक्स अंदाज में दोस्तों के साथ बातचीत करते दिखते हैं।

इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आते हैं। पंत उनसे हाथ मिलाते हैं और बातचीत करते हैं। इसके बाद धोनी, पंत को बताते हैं कि वह नीचे जाकर ‘हुक्का’ पीने वाले हैं। धोनी के जाने का वक्त आता है तो वह पंत के पास बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरफ मुड़ते हैं।

धोनी उस बुजुर्ग के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। धोनी का यह अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पंत के साथ बैठे बुजुर्ग ने सनग्लासेस पहने हुए हैं।

कौन हैं ये बुजुर्ग व्यक्ति?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुलजिंदर बहिया बताया जा रहा है। कुलजिंदर बहिया ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और ब्रिटेन की प्रमुख निजी ट्रैवल कंपनियों में शामिल Southall Travel के मालिक और CEO हैं।

कुलजिंदर बहिया का महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय से जुड़ाव बताया जाता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। बहिया अक्सर धोनी के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

कुलजिंदर बहिया के बेटे कबीर बहिया भी इस वीडियो में मौजूद बताए जा रहे हैं। कबीर बहिया का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता रहा है। इससे पहले भी कबीर बहिया को क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े चेहरों के साथ देखा गया है।

कबीर बहिया और धोनी-पंत की मौजूदगी इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को भी धोनी और पंत के साथ देखा था। फिलहाल पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और धोनी-पंत के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Continue reading on the app

Smriti mandhana: स्मृति मंधाना के नाम 2 नये रिकॉर्ड, इस मामले में मिताली राज और लैनिंग को छोड़ा पीछे

smriti mandhana records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के लिए 4 सितंबर की रात यादगार बन गई। हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप मुकाबले में मंधाना ने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 137 रन से बड़ी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा 

मंधाना ने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने 124 में से सिर्फ 26 रन दौड़कर बनाए। दुबई की गर्मी और उमस के बीच करीब डेढ़ घंटे बल्लेबाजी करने के बाद मंधाना ने माना कि परिस्थितियां आसान नहीं थीं। इस पारी के दौरान मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। मिथाली के नाम 10,868 अंतरराष्ट्रीय रन थे, जबकि मंधाना के अब 10,880 रन हो गए हैं।

मंधाना ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें पता ही नहीं था कि वह किस रिकॉर्ड के करीब हैं। उन्होंने मिताली राज को अपना रोल मॉडल बताते हुए कहा कि मैंने मिताली को देखकर क्रिकेट सीखा है। मंधाना ने इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन बताया और कहा कि टॉप-2 में दो भारतीयों का होना गर्व की बात है।

शतक लगाने का भी रिकॉर्ड

इतना ही नहीं मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह उनका 18वां इंटरनेशनल शतक था। उन्होंने मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 17-17 शतक हैं। मंधाना के 14 वनडे, 2 टेस्ट और 2 टी20 इंटरनेशनल शतक हैं।

अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद मंधाना ने कहा- ये तो बस शुरुआत है। उनके इस बयान से साफ है कि वह अभी और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे में हैं।

हालांकि भारत की बल्लेबाजी में एक चिंता फिर नजर आई। मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 74 रन की साझेदारी के बाद मध्यक्रम ज्यादा असर नहीं छोड़ सका। नंबर 3 से नंबर 7 तक के बल्लेबाजों ने 39 गेंदों में सिर्फ दो चौके लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 9 गेंदों पर 10 रन बनाए। मंधाना के आखिरी ओवर तक टिके रहने से भारत 193/5 का स्कोर बना सका।

भारत अब शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को एशिया कप के सेमीफाइनल खेले जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Teachers Day 2026: ये है दुनिया का सबसे अमीर कोच, 2170 करोड़ रुपये का मालिक

टीचर्ड डे के मौके पर जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर कोच? इस कोच की संपत्ति 2 हजार करोड़ से ज्यादा है. Fri, 04 Sep 2026 19:19:25 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya : "आप का स्नान कहां चला गया" | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:13:40+00:00

ChakraView | Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के कंधे पर किसका हाथ? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers