Responsive Scrollable Menu

Karishma Tanna baby: करिश्मा तन्ना के बेटे का नाम है बेहद खास, जन्माष्टमी पर बताया क्या है इसका अर्थ

Karishma Tanna baby name: टीवी और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने आखिरकार अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। माता-पिता बनने के करीब एक महीने बाद कपल ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपने बेटे का नाम दुनिया के सामने रिवील किया। 

जन्माष्टमी पर किया बेटे के नाम का ऐलान
करिश्मा और वरुण ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। बेटे के नाम का ऐलान करते हुए कपल ने लिखा- "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से, हम प्यार के साथ अपने छोटे से चमत्कार से आपको मिलवा रहे हैं... वेद तन्ना बंगेरा। एक ऐसा नाम जिसका अर्थ है पवित्र ज्ञान, बुद्धिमत्ता और प्रकाश। ढेर सारे प्यार के साथ, करिश्मा और वरुण।"

क्या है वेद नाम का मतलब?
कपल ने अपने पोस्ट में वेद नाम का अर्थ भी समझाया। पोस्ट में लिखा- वेद नाम का अर्थ है पवित्र ज्ञान। बुद्धि या वेदों का प्रकाश। ये एक संस्कृत नाम है जो वेद शब्द से लिया गया है, जो हिंदू धर्म के प्राचीन पवित्र ग्रंथों को संदर्भित करता है।" 

गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था वेद का जन्म
करिश्मा और वरुण ने 29 जुलाई 2026 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। खास बात यह है कि उनके बेटे का जन्म गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था।

2022 में हुई थी करिश्मा और वरुण की शादी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी की थी। दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे।

पर्सनल लाइफ में मां बनने के बाद अब करिश्मा प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वापसी की तैयारी में हैं। अभिनेत्री की अगली फिल्म मॉम 2 बताई जा रही है, जिसमें वह खुशी कपूर के साथ नजर आएंगी।

Continue reading on the app

Demolished Hindu Temple in Pakistan: मदरसा बनाने पाकिस्तान ने जानबूझकर गिराया 100 साल पुराना हिन्दू मंदिर.. भारत ने जताई आपत्ति तो कहा, ‘बारिश में ढह गया’..

रिपोर्टों के मुताबिक, मंदिर की उम्र करीब 100 से 125 साल बताई जा रही है। मंदिर की जमीन और उसके आसपास की जमीन के इस्तेमाल को लेकर पहले से विवाद की बात भी सामने आई है। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि मदरसे को मंदिर की जमीन लीज पर नहीं दी गई थी और बारिश से क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी में 'बुलडोजर एक्शन', इंग्लैंड में बेइज्जती के बाद नींद से जागा बोर्ड, नई चयन समिति का होगा गठन!

Aaqib Javed likely to be removed: इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन और लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बोर्ड में बड़ा 'सफाई अभियान' चलाया है. खराब फॉर्म और ड्रेसिंग रूम में अनुशासनहीनता के चलते मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक समेत 7 खिलाड़ियों को बीच दौरे से वापस बुला लिया गया है. अंतरिम कोच माइक हेसन की सिफारिश और बोर्ड के कड़े रुख के बाद चयनकर्ता मिस्बाह-उल-हक ने इस्तीफे की पेशकश की है, जबकि आकिब जावेद को चयन समिति से हटाकर हाई परफॉर्मेंस सेंटर भेजने की तैयारी है. Fri, 4 Sep 2026 21:47:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:05:48+00:00

Gonda News: Gonda में क्यों मशहूर हैं Doctor Anita Mishra? अवधी भाषा ने बनाया मरीजों से खास रिश्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers