Delhi Police ने Bulandshahr से Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया
नयी दिल्ली, चार सितंबर दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके कुछ ही घंटों पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि जुलाई में एक छात्र के पिता पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खुद को कट्टर हिंदू बताने वाले भारद्वाज का पता लगाने के लिए कई टीम तैनात की गई थी। भारद्वाज के एक साक्षात्कार का वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वह दिल्ली में 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की ‘खोपड़ी फोड़ने’ का दावा करते हुए सुनाई दे रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Karishma Tanna baby: करिश्मा तन्ना के बेटे का नाम है बेहद खास, जन्माष्टमी पर बताया क्या है इसका अर्थ
Karishma Tanna baby name: टीवी और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने आखिरकार अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। माता-पिता बनने के करीब एक महीने बाद कपल ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपने बेटे का नाम दुनिया के सामने रिवील किया।
जन्माष्टमी पर किया बेटे के नाम का ऐलान
करिश्मा और वरुण ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। बेटे के नाम का ऐलान करते हुए कपल ने लिखा- "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से, हम प्यार के साथ अपने छोटे से चमत्कार से आपको मिलवा रहे हैं... वेद तन्ना बंगेरा। एक ऐसा नाम जिसका अर्थ है पवित्र ज्ञान, बुद्धिमत्ता और प्रकाश। ढेर सारे प्यार के साथ, करिश्मा और वरुण।"
क्या है वेद नाम का मतलब?
कपल ने अपने पोस्ट में वेद नाम का अर्थ भी समझाया। पोस्ट में लिखा- वेद नाम का अर्थ है पवित्र ज्ञान। बुद्धि या वेदों का प्रकाश। ये एक संस्कृत नाम है जो वेद शब्द से लिया गया है, जो हिंदू धर्म के प्राचीन पवित्र ग्रंथों को संदर्भित करता है।"
गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था वेद का जन्म
करिश्मा और वरुण ने 29 जुलाई 2026 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। खास बात यह है कि उनके बेटे का जन्म गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था।
2022 में हुई थी करिश्मा और वरुण की शादी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी की थी। दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे।
पर्सनल लाइफ में मां बनने के बाद अब करिश्मा प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वापसी की तैयारी में हैं। अभिनेत्री की अगली फिल्म मॉम 2 बताई जा रही है, जिसमें वह खुशी कपूर के साथ नजर आएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi







