Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कैप्टन ने PM मोदी से पूछा दिमागी नक्सल का मतलब; CM पत्नी का नोटिस फाड़ा, गांव में एक दिन में 4 मौतें

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर कर्मचारियों के DA से जुड़ी रही। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 85 हजार कर्मचारियों को 60 फीसदी DA मिलेगा। अब सीएम के साइन होना बाकी हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. 85 हजार मुलाजिमों को 60% DA देने का ऐलान पंजाब में 85 हजार कर्मचारियों को 60 फीसदी DA मिलेगा। शुक्रवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई 2020 को कांग्रेस सरकार ने फैसला लिया था कि इसके बाद जो भी नए मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे, उन्हें पंजाब के पे-स्केल के बजाय केंद्र सरकार के पे-स्केल पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 71 हजार मुलाजिमों को नौकरी दी है। कुल मिलाकर करीब 85 हजार मुलाजिमों को नौकरियां मिली हैं। ये सभी केंद्रीय बेसिक पे-स्केल पर हैं। अब इन मुलाजिमों को पंजाब सरकार के मौजूदा 42 प्रतिशत डीए के बजाय केंद्र सरकार की तर्ज पर 60 प्रतिशत डीए दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 2. कांग्रेस MLA ने CM की पत्नी का लीगल नोटिस फाड़ा पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर दोनों ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह के आरोपों से जुड़ा है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक रेप केस, जिसमें गुर चहल को मुख्य आरोपी बताया गया, को दबाने और एक कारोबारी के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर ₹5 करोड़ की मांग की थी। खैहरा ने फेसबुक पर लाइव आकर नोटिस की कॉपी फाड़ दी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कैप्टन ने PM मोदी से पूछा दिमागी नक्सल का मतलब 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ‘दिमागी नक्सलवाद’ से बचने की बात कही थी। अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री से इसकी स्पष्ट परिभाषा बताने की मांग की है। इसको लेकर कैप्टन ने एक आर्टिकल लिखकर भी शेयर किया है। आर्टिकल में कैप्टन ने कहा- जब प्रधानमंत्री किसी वर्ग को ‘पहचानने’ और ‘अलग-थलग’ करने की बात कहते हैं, तो यह साफ होना चाहिए कि ‘दिमागी नक्सल’ और जायज असहमति के बीच सीमा रेखा क्या है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कारोबारी का भाई किडनैप, स्कॉर्पियो में डालकर ले गए लुधियाना में दूध कारोबारी के भाई को बदमाश किडनैप कर ले गए। वारदात के बाद 2 वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। एक वीडियो में स्कॉर्पियो में कुछ युवक कारोबारी के भाई को बिठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में युवक को किडनैप करने के बाद बदमाशों ने इसके भाई को फोन कर कहता है कि आज एक ही काम है... या तो सिर देकर जाना है या लेकर जाना है। अब जंगल में एक राजा होगा। भाई की शिकायत के आधार पर थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. कनाडा में पंजाबी मूल का पुलिस अफसर गिरफ्तार कनाडा के वैनकूवर पुलिस विभाग (VPD) में करीब 20 साल से सेवा दे रहे पंजाबी मूल के पुलिस अफसर और युवाओं के लिए काम करने वाली संस्था किड्स प्ले यूथ के प्रमुख कुलविंदर सिंह उर्फ काल दोसांझ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कथित सहयोगी सरबजीत सिंह गिल को भी गिरफ्तार किया है। काल दोसांझ पर धोखाधड़ी, चोरी और विश्वासघात समेत 9 केस दर्ज हैं, जबकि सरबजीत सिंह गिल पर धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े 6 मामले दर्ज हैं। इधर, काल दोसांझ की पत्नी और सरी से पार्षद पद की उम्मीदवार सैंडी दोसांझ ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 6. गांव में एक ही दिन में 4 मौतें, सस्पेंड पुलिसकर्मी भी शामिल बठिंडा के कोट शमीर गांव में एक ही दिन में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। मृतकों में पूर्व पंच समेत दो युवा भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान पुलिस विभाग से सस्पेंड चल रहे गुरप्रीत सिंह (30), बिजली मैकेनिक गुरमेल सिंह (35), गांधी सिंह (46) और पूर्व पंच गुरजंट सिंह (70) के रूप में हुई है। चारों की बुधवार को मौत हुई थी। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़, चालान काटने पर हंगामा जालंधर में चालान काटने के दौरान पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवक का आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों की चालान काटने की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान एक मुलाजिम ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जालंधर के परागपुर के पास हाईवे का है। युवक के मुताबिक, उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पुलिसकर्मी के हाथ से आरसी लेने की कोशिश की थी। क्या पुलिस को ऐसा करना चाहिए था। उसने बताया कि वह राजस्थान समेत कई राज्यों में घूमकर आया है, लेकिन जालंधर में उसका चालान काट दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 8. शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार प्रदेश के 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेगी। राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रिंसिपल, लेक्चरर, मास्टर कैडर, हेड मास्टर, हेड मिस्ट्रेस और प्राथमिक कैडर के शिक्षक शामिल होंगे। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में रोपड़ जिले के सबसे अधिक शिक्षक बताए जा रहे हैं। राज्य स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों में 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार, 10 को युवा शिक्षक पुरस्कार और 4 शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 6 शिक्षकों को प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 9. हेडमास्टर ने 3 महीने तक बच्ची से रेप किया होशियारपुर के सरकारी स्कूल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप मामले में पिता और डॉक्टर ने कई खुलासे किए। बच्ची अभी सिविल अस्पताल में दाखिल है और हालत धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इलाज कर रही डॉक्टर ने बताया कि अगर 27 अगस्त को परिवार बच्ची को लेकर न आता तो शायद ही वो बच पाती। डॉक्टर ने बताया बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तो परिवार को पता ही नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ है। उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी। उन्होंने उसे चेक किया तो देखते ही समझ गईं कि क्या हुआ होगा। बच्ची के साथ 3 महीने तक रेप किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. पूर्व मंत्री ने जिसका VIDEO वायरल किया, वो बोला- मैंने एक्टिंग की भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक दिन पहले लुधियाना के दुगरी रोड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें एक युवक बेसुध हालत में दिखाई दे रहा था। वीडियो पोस्ट करते हुए बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा और उन्हें टैग भी किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नशा नहीं किया था। उसने सोशल मीडिया पर रील बनाने और वायरल होने के लिए नशे में होने की एक्टिंग की थी। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

गोविंददेवजी मंदिर में AI की नजर, QR कोड से मिलेगी पार्किंग, फुटेज में जाने जन्माष्टमी पर हाईटेक सुरक्षा, एंट्री-एग्जिट के रास्ते भी अलग

गोविंददेवजी मंदिर में AI की नजर, QR कोड से मिलेगी पार्किंग, फुटेज में जाने जन्माष्टमी पर हाईटेक सुरक्षा, एंट्री-एग्जिट के रास्ते भी अलग

Continue reading on the app

  Sports

फाइनल में साउथ अफ्रीका, 20 साल के बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, एक ओवर में बदल गया सबकुछ

turning point: दक्षिण अफ्रीका ने विंडहोक में खेले गए ट्राई-नेशन टी20 सीरीज़ के रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को 11 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. युवा ओपनर लुआन-ड्रै प्रिटोरियस के करियर के पहले शतक और कॉनर एस्टरहुइजन के साथ उनकी 156 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 228/4 का विशाल स्कोर बनाया.जवाब में नामीबिया की टीम 217 रन से ही बना सकी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे से होगा. Fri, 4 Sep 2026 23:00:37 +0530

  Videos
See all

Lindsay Clancy murder trial declared a 'mistrial' - what happens next? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:08:02+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Hanuman Ansh की सीट नं 9 के पीछे की थ्योरी क्या? | Neem Karoli #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T20:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers