Responsive Scrollable Menu

महिला एशिया कप 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कब-कहां और कितने बजे होगा मैच

महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होना है। चलिए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब, कहां और कितने समय पर होगा?

बता दें कि भारतीय महिला टीम एशिया कप में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रही है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह बुलंद हैं। दुबई में हांगकांग के साथ खेले गए मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 124 रन की शतकीय पारी खेली। अब ऐसे में दर्शकों की निगाहें एक बार फिर मंधाना पर टिकी हुई हैं। भारतीय दर्शकों को पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना से एक शानदार पारी की उम्मीद है।

कब और कहां होगा भारत और पाकिस्तान का मैच?

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। दर्शक SonyLIV के जरिए मैच का लाइव प्रसारण ऑनलाइन देख सकेंगे।

13 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 13 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां खिताब के लिए दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी।

महिला एशिया कप के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, अयमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सायरा जबीना, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

Continue reading on the app

गर्भवती पत्नी के इलाज के खातिर नहीं थे पैसे, 500 रुपये के लिए लिख डाले 2 गाने, अमर हुआ गीतकार

Old Hindi Song : सआदत हसन मंटो ने कई बार तंगहाली में कलम थामी थी. पैसों की जरूरत ने उनसे 'टोबा टेक सिंह' और 'खोल दो' जैसी कुछ रचनाएं करवाईं, जिन्हें कल्ट का दर्जा मिला. वे भी अक्सर खुद को कमर्शियल राइटर कहते थे. हिंदी सिनेमा के महान गीतकार भी आर्थिक तंगी के चलते गीत लिखने के लिए मजबूर हुए थे. उनकी जेब में जब गर्भवती पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं थे, जब उन्होंने सिनेमा के लिए कलम थामी. गीतकार शैलेंद्र ने राज कपूर से संपर्क किया. उन्होंने फिर 500 रुपये में उनसे दो गाने लिखवाए.

Continue reading on the app

  Sports

महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की 5 बैटर, 4 ने पार किया 4000 का आंकड़ा

5 batters Most runs in Women t20: महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर की लिस्ट खेल के प्रति उनके अद्भुत समर्पण और क्लास को दर्शाती है. न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स टॉप पर बनी हुई हैं. वहीं, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर तेजी से शीर्ष स्थान की ओर बढ़ रही हैं. श्रीलंका की चामारी अटापट्टू और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट के इस स्वर्णिम दौर को खास बना रही हैं. Fri, 4 Sep 2026 21:20:16 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:05:48+00:00

Chirag Paswan On Swatantra Bhardwaj: चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज की शिकायत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:04:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers