Responsive Scrollable Menu

भारत में सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकालने जा रही यह कार कंपनी, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

दिग्गज कार निर्माता स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। कंपनी भारत में अपने वर्कफोर्स से लगभग 12 पर्सेंट कर्मचारियों की कटौती करने जा रही है।

Continue reading on the app

Abhishek Banerjee के Kolkata दफ्तर वाली इमारत के तीन फ्लोर खाली करने का आदेश

कोलकाता, चार सितंबर पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग ने तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी का कार्यालय जिस इमारत में है उसके भूमिगत और दो अन्य तलों को अग्नि सुरक्षा उपायों की कमी का हवाला देते हुए शुक्रवार को खाली करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में तोड़-फोड़ के एक दिन बाद हुई।

तृणमूल ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है। अधिकारियों ने करीब एक हफ्ते पहले उसी इमारत से तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से लगाए गए होर्डिंग को हटाया था। उस दौरान बनर्जी के कार्यालय के निजी गार्ड, उनके समर्थक और पार्टी के कुछ नेताओं की पुलिस और कोलकाता नगर निगम (केएमसी)के अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया, ‘‘ऊंची इमारत के भूमिगत तल में अग्निसुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद, हमने इमारत के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘जवाब देने की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला, इसलिए हमने उन्हें इमारत के भूमिगत तल, छठी और सातवीं मंज़िल को खाली करने का नोटिस भेजा। अगर किसी इमारत के भूमिगत तल में आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, तो आग लगने की स्थिति में यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।’’ अधिकारी ने कहा कि परिसर के लिए पूर्व में जारी अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की मियाद 10 अगस्त को समाप्त हो गई थी और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था।

इमारत के मालिक को शुक्रवार को भेजे गए नोटिस में विभाग ने कहा कि जब तक कमियों को ठीक नहीं किया जाता और अग्नि सुरक्षा को लेकर वैध प्रमाण पत्र प्राप्त जारी नहीं होता, तब तक भूमिगत तल और छठी व सातवीं मंज़िल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को इमारत में आग से सुरक्षा के इंतजामों की हर मंजिल पर जांच की थी। नोटिस के अनुसार, जांच में सातवीं मंजिल पर आग बुझाने के अपर्याप्त इंतजाम, आग लगने पर बाहर निकलने का कोई तय रास्ता न होने और अग्नि चेतावनी प्रणाली में खामियां पाई गईं।

Continue reading on the app

  Sports

Teachers Day 2026: ये है दुनिया का सबसे अमीर कोच, 2170 करोड़ रुपये का मालिक

टीचर्ड डे के मौके पर जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर कोच? इस कोच की संपत्ति 2 हजार करोड़ से ज्यादा है. Fri, 04 Sep 2026 19:19:25 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya : "आप का स्नान कहां चला गया" | #krishnajanmabhoomi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:13:40+00:00

ChakraView | Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के कंधे पर किसका हाथ? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T14:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers