Explainer: क्रिकेट का 'Age Scam' एक्सपोज्ड! जानें कैसे खुली बंगाल के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों और अंडर-19 के बड़े स्टार्स की पोल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उम्र छुपाकर खेलने वाले क्रिकेटरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. बीसीसीआई ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों को फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में एक साथ सस्पेंड कर दिया है. इस बड़े फैसले से पूरे भारतीय घरेलू क्रिकेट में खलबली मच गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि उम्र की धोखाधड़ी के इस मामले में साल 2022 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले तेज गेंदबाज रवि कुमार और हाल ही में टीम इंडिया जूनियर में जगह बनाने वाले लेग स्पिनर रोहित यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह पूरा घोटाला कैसे सामने आया और BCCI इस पर इतनी सख्त क्यों है.
कैसे सामने आया उम्र के फर्जीवाड़े का यह बड़ा खेल?
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने जब नए घरेलू सीजन की तैयारी के लिए अपने सभी खिलाड़ियों के कागजातों की जांच शुरू की, तब इस बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ. इस जांच के दौरान खिलाड़ियों के स्कूल सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के डेटा का आपस में मिलान किया गया. सत्यापन के दौरान सामने आया कि कई क्रिकेटरों के सरकारी कागजातों और असली उम्र में बहुत बड़ा अंतर था. जब कैब की अंदरूनी जांच में दस्तावेजों की यह भारी गड़बड़ी साबित हो गई, तो उन्होंने बिना देर किए संदिग्ध खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) को भेज दी. इसके तुरंत बाद बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन सभी क्रिकेटरों के खेलने पर बैन लगा दिया.
एक ही खिलाड़ी के मिले 3 बर्थ सर्टिफिकेट
उम्र के फर्जीवाड़े में सबसे बड़ा झटका बंगाल के उभरते हुए लेग स्पिनर रोहित यादव को लगा है, जिन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 स्क्वाड में चुना गया था. इससे पहले वे जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भी भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा रह चुके थे. जांच के दौरान उनके दस्तावेजों में बेहद हैरान करने वाली धोखाधड़ी पकड़ी गई, जहां उनके नाम पर 2007, 2009 और 2010 के जन्म वर्ष वाले तीन अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र मिले. इसके साथ ही उनके आधार रिकॉर्ड और स्कूल के कागजातों में भी भारी गड़बड़ी पाई गई. इस गंभीर जालसाजी को देखते हुए BCCI ने रोहित यादव पर 2 साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके कारण अब वे अगले दो सालों तक किसी भी घरेलू मैच या बोर्ड से जुड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे.
CAB Bars 65 Cricketers Over Alleged Age Fraud ????
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 4, 2026
The Cricket Association of Bengal has barred 65 cricketers following allegations of age-related fraud, in a move that has sent shockwaves through Bengal’s cricketing circles. The list includes current India U19 international… pic.twitter.com/ssb3qIQapg
अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन रवि कुमार पर भी गिरी गाज
इस प्रतिबंधित सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार का है, जो 2022 में यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी थे और जिन्होंने उस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के आधिकारिक रिकॉर्ड्स की जांच में यह खुलासा हुआ है कि रवि कुमार के दस्तावेजों में 45 महीने (लगभग पौने चार साल) का भारी अंतर पाया गया है. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले एक इतने प्रमुख खिलाड़ी का इस तरह उम्र के फर्जीवाड़े में पकड़ा जाना साफ दर्शाता है कि यह समस्या भारतीय क्रिकेट के निचले स्तर पर कितनी गहराई तक जमी हुई है. रवि कुमार के अलावा, बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके ऑलराउंडर विशाल भाटी को भी कागजातों में गड़बड़ी पाए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: वैभव सूर्यवंशी क्या सचमुच दलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेलेंगे? वजह सहित जानिए इस बारे में सब-कुछ
खिलाड़ियों को क्या सजा मिली है?
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल और बीसीसीआई ने मिलकर इन दोषी खिलाड़ियों पर बहुत सख्त एक्शन लिया है. इस फर्जीवाड़े में शामिल सभी 62 से 64 क्रिकेटरों को 2026-27 और 2027-28 के अगले दो घरेलू सीजनों के लिए पूरी तरह बैन कर दिया गया है. इस बैन के दौरान वो न तो किसी नई टीम में रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे और न ही ट्रांसफर ले सकेंगे. इसके अलावा, ये खिलाड़ी इस 2 साल के समय में बीसीसीआई के किसी भी जूनियर टूर्नामेंट (जैसे कूच बेहार ट्रॉफी या वीनू मांकड़ ट्रॉफी) और सीनियर लेवल के घरेलू मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
BCCI का 'एंटी-एज फ्रॉड' मिशन और नए कड़े नियम
भारतीय क्रिकेट में जूनियर स्तर पर ज्यादा मौके और अनुचित लाभ पाने के लिए खिलाड़ियों द्वारा उम्र छिपाने की समस्या को खत्म करने के लिए BCCI ने नियमों को बेहद कड़ा कर दिया है. बोर्ड ने अब एक प्रोफेशनल थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन एजेंसी को तैनात किया है, जो सिर्फ कागजातों पर भरोसा न करके सीधे स्कूलों में जाकर खिलाड़ियों के एडमिशन रिकॉर्ड और जन्म प्रमाण पत्र का भौतिक सत्यापन करती है. इसके साथ ही, भविष्य में पहचान बदलकर दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सभी खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) अनिवार्य किया जा रहा है. वहीं, हाल ही में आईपीएल खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के मामले के बाद जूनियर क्रिकेटरों के लिए हड्डियों की जांच से उम्र का पता लगाने वाले TW3 बोन-एज टेस्ट को भी पहले से कहीं अधिक सख्त बना दिया गया है.
भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए क्यों जरूरी था यह कदम?
भले ही एक साथ 60 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बैन लगने से बंगाल क्रिकेट और उन खिलाड़ियों के करियर को बड़ा झटका लगा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट की ईमानदारी बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी था. जब भी कोई खिलाड़ी अपनी उम्र छिपाकर जूनियर लेवल पर खेलता है, तो वह किसी ईमानदार और असली हकदार बच्चे का मौका छीन लेता है. BCCI की इस कड़ी कार्रवाई से देश भर के युवा क्रिकेटरों और अकादमियों को साफ संदेश मिल गया है कि खेल में धोखाधड़ी या शॉर्टकट अपनाने का अंजाम सिर्फ और सिर्फ करियर को बर्बाद करना है.
यह भी पढ़ें: 'खुद को आईने में देखों...' पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने PCB चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को लगाई लताड़
‘Mirzapur The Movie’ बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोली खाता? जानें पहले दिन की कमाई का अनुमान
Mirzapur The Movie Box Office Prediction: ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर' पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही भौकाल मचा दिया है. एक बार फिर से पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) को कालिन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के रोल में देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं. तो चलिए जानते हैं पहले दिन ये फिल्म कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकीत है.
'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग
'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और इस फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए हिंदी 2 डी फॉर्मेट में 3 लाख 25 हजार 635 टिकट बेचे हैं. वहीं तेलुगु में इसके पहले दिन के लिए 2 हजार 492 टिकट की सेल की. इसी के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन (Mirzapur The Movie Advance Booking Collection) 12.55 करोड़ रुपये हुआ.
कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी फिल्म?
मिर्जापुर द मूवी ने एडवांस बुकिंग में तो 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में साफ है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली है. कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 से 25 करोड़ का कलेक्शन (Mirzapur The Movie Opening Day Prediction) कर सकती है. वहीं, अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ये 30 करोड़ तक के कलेक्शन पर भी जा सकती है. हालांकि ओपनिंग डे के सटीक आंकड़े 4 सिंतबर की रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.
BOX OFFICE PREDICTION#Mirzapur - Day 1: ₹25–30 Cr nett
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) September 3, 2026
Weekend: ₹80–90 Cr nett (if WOM is positive)#MirzapurTheMovie is set for a FANTASTIC OPENING across India! pic.twitter.com/pgVN29atQF
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग
फिल्म देख क्या बोल रहे दर्शक
'Mirzapur The Movie’ रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के रिव्यू सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. फैंस को फिल्म की कहानी, एक्शन, पॉलिटिक्स, बदला, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में वेब सीरीज वाला भौकाल बरकरार है और बड़े पर्दे पर इसका असर और ज्यादा दमदार नजर आता है. रवि किशन की कास्टिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शकों को शुरुआत थोड़ी धीमी लगी, लेकिन इंटरवल से पहले का बिल्डअप काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर फिल्म को 3 से 4.5 स्टार तक रेटिंग मिल रही है.
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन (Ravi Kisan) एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं, लोगों को उनका काम बेहद पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






