Responsive Scrollable Menu

‘Mirzapur The Movie’ बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोली खाता? जानें पहले दिन की कमाई का अनुमान

Mirzapur The Movie Box Office Prediction: ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर' पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही भौकाल मचा दिया है. एक बार फिर से पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) को कालिन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के रोल में देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं. तो चलिए जानते हैं पहले दिन ये फिल्म कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकीत है.

'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग

'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और इस फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया.  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए हिंदी 2 डी फॉर्मेट में 3 लाख 25 हजार 635 टिकट बेचे हैं. वहीं तेलुगु में इसके पहले दिन के लिए 2 हजार 492 टिकट की सेल की. इसी के साथ  'मिर्जापुर द मूवी' ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ और  ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन (Mirzapur The Movie Advance Booking Collection) 12.55 करोड़ रुपये हुआ.

कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी फिल्म?

मिर्जापुर द मूवी ने एडवांस बुकिंग में तो 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में साफ है कि ये फिल्म  ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली है. कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 से 25 करोड़ का कलेक्शन (Mirzapur The Movie Opening Day Prediction) कर सकती है. वहीं, अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ये 30 करोड़ तक के कलेक्शन पर भी जा सकती है. हालांकि ओपनिंग डे के सटीक आंकड़े 4 सिंतबर की रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie X Review: 'भौकाल शुरू हो गया...', मिर्जापुर द मूवी ने मचाया धमाल, फिल्म देख ऐसे रिव्यू दे रहे लोग

फिल्म देख क्या बोल रहे दर्शक

'Mirzapur The Movie’ रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों के रिव्यू सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. फैंस को फिल्म की कहानी, एक्शन, पॉलिटिक्स, बदला, डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद आ रहा है. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में वेब सीरीज वाला भौकाल बरकरार है और बड़े पर्दे पर इसका असर और ज्यादा दमदार नजर आता है. रवि किशन की कास्टिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शकों को शुरुआत थोड़ी धीमी लगी, लेकिन इंटरवल से पहले का बिल्डअप काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर फिल्म को 3 से 4.5 स्टार तक रेटिंग मिल रही है.

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट की बात करे तो  पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं.  फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन (Ravi Kisan)  एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं, लोगों को उनका काम बेहद पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज

Continue reading on the app

किआ सोरेंटो भारत में हुई लॉन्च: देखें कीमत, वेरिएंट, इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Kia Sorento: किआ इंडिया ने अपनी प्रीमियम 3-रो फ्लैगशिप SUV किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को आखिरकार भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतार दिया है. कंपनी के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में निर्मित यह SUV वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय चौथे-जेनरेशन (MQ4) मॉडल का नया फेसलिफ्ट अवतार है.

कीमत और ट्रिम विकल्प

इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹27.99 लाख रखी गई है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹40.19 लाख तक जाती है. किआ सोरेंटो को भारतीय बाजार में छह मुख्य ट्रिम्स HTE, HTE(O), HTK, HTK(A), HTX और HTX(A) में पेश किया गया है. ग्राहकों के लिए HTK(A), HTX और HTX(A) ट्रिम्स में ₹20,000 के अतिरिक्त शुल्क पर ऑल-ब्लैक स्टाइलिंग वाला ब्लैक लाइन पैक चुनने का विकल्प भी दिया गया है. कंपनी ने '(A)' नाम वाले ट्रिम्स में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और '(O)' ट्रिम्स में स्पेशल कन्वीनियंस पैक शामिल किया है.

ये भी पढ़ें: AAIB का दावा-एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, पायलट पर ड्रग्स केस में हो कार्रवाई

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

यह भारतीय बाजार की इकलौती ऐसी कार बन गई है जो टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड तकनीक ऑफर करती है. इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों का विकल्प मिलता है. कार का 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 180hp की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसके साथ 65hp पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है. यह सेटअप 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है, जो 193hp की पावर और 442Nm का टॉर्क देता है और 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) से लैस है. विभिन्न परिस्थितियों के लिए इसमें चार ड्राइविंग मोड्स (Normal, Eco, Sport, Smart) और तीन टेरेन मोड्स (Snow, Sand, Mud) मिलते हैं.

डिजाइन और डायमेंशंस

डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट में किआ की सिग्नेचर 'टाइगर-नोज' ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलाइट्स, Y-शेप्ड LED DRLs, डुअल LED फॉग लैम्प्स और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है. साइड और रियर प्रोफाइल में 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, L-शेप्ड रैपअराउंड LED टेललाइट्स और स्पोर्टी डुअल एग्जॉस्ट टिप्स शामिल हैं. साइज के मामले में कार की लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm, ऊंचाई 1,785 mm और इसका व्हीलबेस 2,815 mm है.

ये भी पढ़ें: Janmashtami LIVE 2026: राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, ढ़ाका में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव

इंटीरियर और स्पेशल फीचर्स

सोरेंटो अपने सेगमेंट की पहली ऐसी SUV है जो 6-सीटर कैप्टन सीट्स और 7-सीटर बेंच सीट दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. भारत में पहली बार किआ ने इसके 12.3-इंच टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मार्वल, पिक्सर और डिज्नी की 9 कस्टमाइजेबल थीम्स दी हैं. केबिन में टैन लेदरेट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड व 10-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, मिड-रो में जगह बढ़ाने के लिए बॉस मोड और 6-सीटर वेरिएंट में सेकेंड-रो सीट वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

प्रीमियम सुविधाएं और सुरक्षा तकनीक

कार के अंदर 12-स्पीकर वाला बोस (Bose) प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और वायरलेस फोन चार्जर जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने इसमें 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल IRVM, ऑटो पार्किंग असिस्ट, इन-बिल्ट फ्रंट व रियर डैशकैम, TPMS और एडवांस लेवल 2+ ADAS सिस्टम शामिल किया है.

ये भी पढ़ें: चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की टीम बनी यूपी टी20 लीग चैंपियन, भुवनेश्वर कुमार की टीम को फाइनल में हराया

Rinku Singh Meerut Mavericks becomes Champion: रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स टीम ने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कंस को 94 रन से हराकर यूपी टी20 लीग ट्रॉफी जीत ली. मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश जोशी के विस्फोटक शतक की बदौलत विशाल स्कोर बनाया. रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कंस विशाल चौधरी की घातक गेंदबाजी के आगे 109 रनों पर ढेर हो गई. Mon, 7 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News : मौत के मुंह से निकल भारत लौटे शख्स ने बताया NEPAL बाढ का आंखों देखा हाल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:45:19+00:00

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers