Fact Check: पवन खेड़ा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ नहीं, भाजपा के खिलाफ दिया था विवादित बयान, फर्जी है वायरल पोस्ट
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। पोस्ट में मौजूद […]
The post Fact Check: पवन खेड़ा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ नहीं, भाजपा के खिलाफ दिया था विवादित बयान, फर्जी है वायरल पोस्ट appeared first on Vishvas News.
CM ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ, पहल उपयोगी साबित होगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है.
संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया
मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. एप में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है.
एप को किसानों के लिए व्यावहारिक बनाया
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है.
इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से श्रीमती कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल एवं सूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, बोले- सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Vishvasnews
News Nation







