हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला, 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले
हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, 29 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और 1 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण व नियुक्ति कर दी गई है। इस फेरबदल के तहत 5 जिलों के पुलिस प्रमुखों (SP) को बदलने के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसे भी पढ़ें: मंत्रालय में अब नहीं दिखेगी सिर्फ साधारण घड़ी! महाराष्ट्र सरकार लगाएगी भारतीय खगोल विज्ञान पर आधारित 'कल्याण' टाइम डिस्प्ले
उन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), मधुबन, करनाल के आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। करनाल रेंज के आईजीपी अशोक कुमार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारिया का आईजीपी नियुक्त किया गया है। राज्य अपराध शाखा (एससीबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार अपने मौजूदा दायित्वों के साथ गुरुग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच तथा स्क्रूटिनी एसपी का प्रभार भी संभालेंगे।
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एसपी लोकेंद्र सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सुरक्षा (सीआईडी) के एसपी और कमांडो, नेवल के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में प्रशासन के एडीजीपी विकास अरोड़ा को साइबर, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के एडीजीपी तथा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिन पांच जिलों के पुलिस प्रमुखों का तबादला किया गया है उनमें करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एसपी नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें: China के सस्ते सामान से तंग आया यूरोप! बेल्जियम के PM का बड़ा बयान- 'PM मोदी ने पहले ही दी थी चेतावनी, हमने बात नहीं मानी'
गुरुग्राम के पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करण गोयल को करनाल का एसपी बनाया गया है। पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल को डीसीपी अपराध (गुरुग्राम) नियुक्त किया गया है। मेधा भूषण, डीसीपी, ईस्ट, सोनीपत को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है। दीप्ति गर्ग, डीसीपी झज्जर को पानीपत का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मयंक मिश्रा, डीसीपी बहादुरगढ़ को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है। एचपीएस अधिकारी पूजा डबला को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भोंडसी का एसपी नियुक्त किया गया है।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
Haryana में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IPS और एक HPS अधिकारी के तबादले
चंडीगढ़, चार सितंबर हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 29 अधिकारियों और हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के एक अधिकारी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अमिताभ ढिल्लों भी शामिल हैं, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), आधुनिकीकरण और कल्याण के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) के एडीजीपी और यातायात एवं राजमार्ग के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
सीबीआई में प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी करने के बाद लौटे वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विन को करनाल रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। उन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), मधुबन, करनाल के आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। करनाल रेंज के आईजीपी अशोक कुमार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारिया का आईजीपी नियुक्त किया गया है।
राज्य अपराध शाखा (एससीबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार अपने मौजूदा दायित्वों के साथ गुरुग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच तथा स्क्रूटिनी एसपी का प्रभार भी संभालेंगे। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एसपी लोकेंद्र सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सुरक्षा (सीआईडी) के एसपी और कमांडो, नेवल के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में प्रशासन के एडीजीपी विकास अरोड़ा को साइबर, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के एडीजीपी तथा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जिन पांच जिलों के पुलिस प्रमुखों का तबादला किया गया है उनमें करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एसपी नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करण गोयल को करनाल का एसपी बनाया गया है। पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल को डीसीपी अपराध (गुरुग्राम) नियुक्त किया गया है।
मेधा भूषण, डीसीपी, ईस्ट, सोनीपत को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है। दीप्ति गर्ग, डीसीपी झज्जर को पानीपत का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मयंक मिश्रा, डीसीपी बहादुरगढ़ को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है। एचपीएस अधिकारी पूजा डबला को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भोंडसी का एसपी नियुक्त किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





