Responsive Scrollable Menu

Delhi में अचानक बदला मौसम, घने बादल और तेज बारिश से मिली राहत; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, बारिश के चलते ऑफिस टाइम के दौरान दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ने की आशंका है।

दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर को दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और शाम तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सुबह दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में भी अंतर देखने को मिला। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, लोधी रोड में 27.6 डिग्री, आया नगर में 27 डिग्री, पालम में 25.5 डिग्री और रिज में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सितंबर को भी बारिश और बादलों का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 6 सितंबर से मौसम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। 7 से 9 सितंबर के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: CJP Protest Case In Delhi | पुलिस ने FIR में जोड़ा SC/ST एक्ट, इन्फ्लुएंसर Swantantra Bhardwaj की जल्द होगी गिरफ्तारी

बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा भी हुई साफ

बारिश और तेज हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। बारिश ने हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 74 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

दिल्ली के आया नगर में AQI 49 और मथुरा रोड पर 47 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 36 और नोएडा के सेक्टर-62 में 50 रहा। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'अच्छी' श्रेणी में रही। हालांकि, कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में रहा। अशोक विहार, बवाना, लोनी और नोएडा सेक्टर-125 में AQI 100 के आसपास या इससे थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली-NCR के मौसम में ठंडक आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने से मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला, 5 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, 29 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और 1 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण व नियुक्ति कर दी गई है। इस फेरबदल के तहत 5 जिलों के पुलिस प्रमुखों (SP) को बदलने के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अमिताभ ढिल्लों भी शामिल हैं, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), आधुनिकीकरण और कल्याण के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) के एडीजीपी और यातायात एवं राजमार्ग के एडीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सीबीआई में प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी करने के बाद लौटे वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अश्विन को करनाल रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: मंत्रालय में अब नहीं दिखेगी सिर्फ साधारण घड़ी! महाराष्ट्र सरकार लगाएगी भारतीय खगोल विज्ञान पर आधारित 'कल्याण' टाइम डिस्प्ले

 

उन्हें हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), मधुबन, करनाल के आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। करनाल रेंज के आईजीपी अशोक कुमार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारिया का आईजीपी नियुक्त किया गया है। राज्य अपराध शाखा (एससीबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार अपने मौजूदा दायित्वों के साथ गुरुग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग एवं आउटरीच तथा स्क्रूटिनी एसपी का प्रभार भी संभालेंगे।

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एसपी लोकेंद्र सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सुरक्षा (सीआईडी) के एसपी और कमांडो, नेवल के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में प्रशासन के एडीजीपी विकास अरोड़ा को साइबर, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के एडीजीपी तथा राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जिन पांच जिलों के पुलिस प्रमुखों का तबादला किया गया है उनमें करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एसपी नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: China के सस्ते सामान से तंग आया यूरोप! बेल्जियम के PM का बड़ा बयान- 'PM मोदी ने पहले ही दी थी चेतावनी, हमने बात नहीं मानी'

गुरुग्राम के पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करण गोयल को करनाल का एसपी बनाया गया है। पलवल के एसपी नीतीश अग्रवाल को डीसीपी अपराध (गुरुग्राम) नियुक्त किया गया है। मेधा भूषण, डीसीपी, ईस्ट, सोनीपत को पलवल का एसपी नियुक्त किया गया है। दीप्ति गर्ग, डीसीपी झज्जर को पानीपत का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि मयंक मिश्रा, डीसीपी बहादुरगढ़ को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है। एचपीएस अधिकारी पूजा डबला को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भोंडसी का एसपी नियुक्त किया गया है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

Video: दीप्ति शर्मा का पाकिस्तान पर बड़ा बयान, कहा हम हमेशा रहते है एक कदम आगे

दीप्ति शर्मा ने हाल ही में टीम की रणनीति और आत्मविश्वास पर चर्चा की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों में भारतीय टीम की बढ़त और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने पर जोर दिया। दीप्ति का मानना है कि टीम हमेशा एक कदम आगे रहती है। #दीप्तिशर्मा #क्रिकेटन्यूज़ Fri, 4 Sep 2026 17:59:59 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya : कांग्रेस प्रवक्ता Priyanka Gupta Mathura पर क्या बोलीं.?| Krishna| CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:45:16+00:00

Command Centre: डिफेंस डील पर एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T12:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers