Poco X8 भारत में लॉन्च: 30 हजार में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग और 6 साल का सिक्योरिटी सपोर्ट
Poco X8 Price in India: Poco ने भारतीय बाजार में अपनी X8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Poco X8 लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने भारत में Poco X8 Pro और X8 Pro Max पेश किए थे। अब सीरीज में स्टैंडर्ड Poco X8 के साथ ज्यादा बैटरी पर फोकस करने वाला Poco X8 Power भी जोड़ा गया है। Poco X8 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स।
Poco X8 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Poco X8 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। डिस्प्ले में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन में 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज और Wet Touch 2.0 फीचर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक Wet Touch 2.0 गीली स्क्रीन पर बेहतर टच रिस्पॉन्स देने में मदद करता है।
Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Poco X8 में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसका पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है और ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Poco X8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Android 16 और 6 साल का सिक्योरिटी सपोर्ट
Poco X8 Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए चार बड़े OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, डुअल-सिम सपोर्ट और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
Poco X8 के डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। यानी डिवाइस को ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से भी मजबूत बनाया गया है।
Poco X8 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Poco X8 को भारत में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है:
- 6GB + 128GB: ₹29,999
- 8GB + 128GB: ₹32,999
- 8GB + 256GB: ₹35,999
स्मार्टफोन की बिक्री 11 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इसे Black, Fiery Orange और Frost White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Post Makeup Skin Care Routine: मेकअप के बाद आप भी तो नहीं कर रहीं ये 5 गलतियां? छिन सकती है चेहरे की रंगत, जानें स्किन केयर का सही तरीका
Post Makeup Skin Care Routine: मेकअप हमारी खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन गलत तरीके से इसका इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. कई महिलाएं मेकअप के बाद कुछ ऐसी गलतियां करती हैं, जिससे उनकी स्किन खराब होने लगती है और चेहरे की प्राकृतिक चमक खो जाती है. यह जानना बेहद जरूरी है कि मेकअप के बाद अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें ताकि वह स्वस्थ और चमकदार बनी रहे. सही तरीके अपनाकर आप अपनी स्किन को खराब होने से बचा सकती हैं और उसकी चमक बरकरार रख सकती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18





