Responsive Scrollable Menu

'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत की झोली में दो मेडल आए। वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया, जबकि सीमा कालीरमन ने महिला डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। लवप्रीत और सीमा को प्रधानमंत्री ने मेडल जीतने पर बधाई दी है।

Continue reading on the app

हिमस्खलन में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता:रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे थे

पाकिस्तान के काराकोरम रेंज में स्थित ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने से दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' समेत 10 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव राज बहादुर लामा के अनुसार लापता पर्वतारोहियों में पांच नेपाली और पांच विदेशी नागरिक शामिल हैं। विदेशी पर्वतारोहियों में एक अमेरिकी, एक चीनी, एक ओमान का नागरिक और एक पाकिस्तानी शामिल है। पांचवें विदेशी पर्वतारोही की पहचान नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधा नेपाल पर्वतारोहण संघ के पूर्व अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में उतर नहीं पा रहे हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। निर्मल पुर्जा की टीम में थे 10 सदस्य लापता पर्वतारोहियों में निर्मल पुर्जा के अलावा पुर बहादुर गुरुंग, किली पेम्बा शेरपा, निमा शेरपा, नवांग थिंडू शेरपा और ग्यालु शेरपा शामिल हैं। निर्मल पुर्जा पूर्व ब्रिटिश स्पेशल फोर्सेज के सदस्य और गोरखा सैनिक रह चुके हैं। पुर्जा ने 2019 में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को छह महीने से कम समय में फतह कर इतिहास रचा था। वे अपनी 'प्रोजेक्ट पॉसिबल' मुहिम और नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पाकिस्तान सरकार के संपर्क में नेपाल नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि वे पाकिस्तान में स्थित नेपाली दूतावास के जरिए पाकिस्तानी सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। नेपाल के पर्यटन मंत्री खड़क प्रसाद पौडेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। GPS ट्रैकर में हलचल के संकेत एवरेस्ट क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक निर्मल पुर्जा के GPS ट्रैकर में हल्की हलचल देखी गई है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि यह तकनीकी खराबी भी हो सकती है। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार गुरुवार सुबह 9:38 बजे पुर्जा 6,659 मीटर की ऊंचाई पर थे। इसके बाद सुबह 10:18 बजे 800 मीटर की तेजी से गिरावट दर्ज की गई, जो हिमस्खलन के समय से मेल खाती है। अल्पाइन क्लब कर रहा समन्वय अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के उपाध्यक्ष करार हैदरी ने बताया कि हिमस्खलन के बाद से पूरी टीम से संपर्क टूट गया है। क्लब ने कहा कि वे सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव संसाधन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रॉड पीक दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 8,047 मीटर है। फिलहाल, रेस्क्यू टीमें लापता पर्वतारोहियों को खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, टेस्ट टीम में कौन लेगा जगह? दौड़ में सबसे आगे 261 विकेट लेने वाला गेंदबाज

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे से बाहर हो गए हैं. बुमराह के घुटने में सूजन शुरुआत में जितनी सामान्य लग रही थी उससे कहीं ज्यादा गंभीर है. ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती और उन्हें मैदान में उतारने के पक्ष में नहीं है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में कौन जगह लेगा. इस रेस में जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नहीं सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड दमदार रहा है. Sun, 2 Aug 2026 17:00:20 +0530

  Videos
See all

US-Iran War News: Iran के नए Drones से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | America | Abbas Araghchi | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:30+00:00

Ferry Catches Fire In Indonesia: इंडोनेशिया में फेरी में आग, 5 की मौत, 41 लोग लापता | Boat Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:46:27+00:00

Chhattisgarh में डिजिटल होगी न्याय व्यवस्था | Vishnu Deo Sai | Vijay Sharma | One Data One Entry #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:44:45+00:00

Heavy Rain Impact: Begusarai में बारिश में जलमग्न हुआ शहर, सड़कों से लेकर घरों में घुसा पानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:43:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers