अभिषेक शर्मा के बर्थडे पर युवराज सिंह का पोस्ट:वीडियो में अभिषेक कान पकड़कर बोले- मैं पहली गेंद पर लप्पा नहीं मारूंगा
अभिषेक शर्मा के बर्थडे पर उनके मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अभिषेक से युवराज कहते हैं कि 'बोलो, मैं पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा।' इसके बाद अभिषेक कान पकड़कर ऐसा ही कहते हुए उठक-बैठक लगाते हैं। अभिषेक आज 4 सितंबर को 26 साल के हो गए। उन्होंने अब तक भारत के लिए 56 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 2 शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से 1629 रन बनाए हैं। युवराज ने लिखा- आप अपनी गलतियों से सीखते हैं युवराज सिंह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘सर अभिषेक, आपका जन्मदिन है। कितना शुभ दिन है! आप जिस इंसान के रूप में बदले हैं, उससे मुझे प्यार है।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘आप अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखते हैं और एक बेहतरीन लीडर हैं। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और हर बार ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। आपको ढेर सारे रनों और शतकों की शुभकामनाएं।’ युवी की मेंटरशिप में बने नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज अभिषेक को इंटरनेशनल क्रिकेट के शिखर तक पहुंचाने में युवराज सिंह की बड़ी भूमिका रही है। युवी की गाइडेंस में ट्रेनिंग करने के बाद ही अभिषेक ने भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाई। उनकी मदद से अभिषेक दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज भी बने। वीडियो में दोनों के बीच का गुरु-शिष्य वाला यह खास बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। पूरी खबर पढ़ें…
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज, राहुल गांधी से सीधे संवाद करेंगे छात्र-युवा, रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड जारी
इंदौर: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को इंदौर में होने जा रहा है। विभिन्न शहरों में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर इंदौर में सियासी हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पार्टी संगठन पूरी ताकत से जुट गया है।
बता दें कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड जारी कर दिया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस का कहना है कि शुक्रवार से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्रों व युवाओं के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए घर-घर जाकर भी युवाओं और छात्रों का पंजीयन कराया जाएगा।
बारकोड के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन
कांग्रेस के अनुसार, 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवाओं का ही पंजीयन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से जारी QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।
छात्रों को सवाल पूछने और अपनी बात रखने का मिलेगा मौका
कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में छात्रों को अपनी बात रखने और शिक्षा व भविष्य से जुड़े सवालों पर खुलकर चर्चा का अवसर दिया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। पार्टी नेताओं के मुताबिक देशभर में छात्रों की समस्याओं और उनकी आवाज से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस यह अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत राहुल गांधी कई शहरों में कार्यक्रम कर चुके हैं और अब इंदौर में भी कार्यक्रम होने जा रहा है।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के छात्र संवाद के तहत इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित “छात्रों की गूँज” में सम्मिलित होने के लिए इस QR को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।#ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/JZPUCFRBS7
— MP Congress (@INCMP) September 3, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News







