UP चुनाव में अखिलेश यादव का साथ लेगी CJP? पार्टी ने बताया पूरा प्लान
UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति में अचानक गर्माहट आ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के पदाधिकारियों के बीच हुई एक गुप्त बैठक के बाद से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है. इस मुलाकात ने आने वाले चुनावों के समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
लखनऊ में हुई अहम बैठक और इसके सियासी मायने
गुरुवार को सीजेपी के पदाधिकारी आशुतोष रांका ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. यह मुलाकात सपा मुख्यालय के पास स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के कार्यालय में हुई, जो लगभग डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में चली.
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात मुख्य रूप से आभार व्यक्त करने के लिए थी. सपा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के आंदोलन का समर्थन किया था और संसद में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. सूत्रों के अनुसार, बैठक में राजस्थान में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के दौरान आशुतोष रांका पर हुए कथित हमले का मुद्दा भी उठा. इसके अलावा, चर्चा में 'जेन जी' और 'जेन अल्फा' की चिंताओं के साथ-साथ शिक्षा और छात्रों से जुड़े विषय शामिल रहे.
चुनाव लड़ने की अटकलों पर सीजेपी नेताओं का रुख
एक इंटरव्यू के दौरान जब सीजेपी नेताओं से यह सवाल किया गया कि क्या अखिलेश यादव या राहुल गांधी के समर्थन मिलने पर वे उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेंगे, तो पार्टी नेताओं ने इस पर सधा हुआ बयान दिया. सीजेपी की नेता रत्ना सिंह ने 'द रेड माइक' से बातचीत में कहा कि वह भविष्य की योजनाएं तय करने के बजाय वर्तमान में जीना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि वह हर फैसला उस दिन की स्थिति के अनुसार लेती हैं और उन्हें नहीं पता कि वह भविष्य में चुनाव लड़ेंगी या नहीं. गौरतलब है कि कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एनडीए (NDA) में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, जिसे दीपके ने साफ तौर पर ठुकराते हुए उसकी मंशा पर सवाल खड़े किए थे
शिक्षा और बेरोजगारी बना बड़ा चुनावी मुद्दा
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि समाजवादी पार्टी लगातार बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है. अखिलेश यादव ने राज्य में स्कूलों के बंद होने और प्राथमिक शिक्षा की स्थिति पर लगातार चिंता जताई है. एक तरफ जहां सीजेपी संसद मार्ग पर प्रदर्शन कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की राजनीतिक मुलाकातें यूपी के सियासी रण को और अधिक दिलचस्प बना रही हैं.
ये भी पढे़ं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित
Kidambi Srikanth China Masters: श्रीकांत का चीन मास्टर्स में सफर खत्म, हांगकांग के ली चेक ने सीधे गेम में हराया
Kidambi Srikanth China Masters: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चीन मास्टर्स सुपर 750 में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया. 33 वर्षीय श्रीकांत को हांगकांग के दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी ली चेक यियू ने 39 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






