उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया. इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई. अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कर रही है. उन्होंने कहा कि पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं लाभार्थी केंद्रित बनाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए निरंतर कार्य किया जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन के लाभ से वंचित न रहे.
प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली एवं बौना पेंशन योजनाओं के कुल 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के लिए 147 करोड़ 05 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है. बताया गया कि कुल पेंशन लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत तथा 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर पर आच्छादित हैं. अगस्त माह के पेंशन भुगतान में लगभग 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश तथा 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश है. प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि अगस्त माह में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 5,605 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं. इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3,945, विधवा पेंशन के 1,000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 तथा भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थी शामिल हैं.
बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी प्रस्तुतीकरण दिया गया. बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा 18 एवं 19 सितम्बर 2026 को डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है. सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्र, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के बीच संवाद किया जाएगा. इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्री खजानदास, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव श्री विक्रम यादव. संयुक्त सचिव श्री धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक श्री गीताराम नौटियाल, सहायक निदेशक श्रीमती हेमलता पांडेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे. G=
Delhi-NCR Weather: काले बादल, तेज हवाएं और फिर जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसे बदरा
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली. दिन में तेज धूप और उमस के बीच करीब तीन बजे आसमान में तेजी से बादल छा गए. देखते ही देखते मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. अचानक हुई बारिश से कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया, वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी कुछ राहत मिली.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से है। pic.twitter.com/iTWDtsirqE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2026
दोपहर में घिरे घने बादल
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान पर काले बादल छा गए. कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश का दौर शुरू हो गया. मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने लोगों को चौंका दिया.
कई जगहों पर हवा की रफ्तार काफी तेज रही. मौसम विभाग के मुताबिक करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Incoming Rains Towards Delhi NCR ☔ ???????? pic.twitter.com/nayk4EZNAp
— Prof. (Dr.) Suchintan Singh (@suchintan_singh) September 4, 2026
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने इससे पहले गुरुवार को ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई थी. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
VIDEO | Delhi: Heavy rain lashes the national capital on the occasion of Janmashtami; visuals from Parliament Street. pic.twitter.com/oQSXTennvG
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026
बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.
दिल्ली-NCR में भी दिखेगा असर
पश्चिमी यूपी में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर दिल्ली-NCR के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. अचानक बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ने की संभावना भी बनी रह सकती है.
दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम के बदलाव पर नजर रखी जा रही है.
आंधी-बारिश के दौरान बरतें सावधानी
तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है. वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि तेज बारिश के चलते दृश्यता कम हो सकती है और सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हो सकता है.
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली-NCR में भी बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.
ऐसे में आने वाले घंटों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. लोगों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देख लें और तेज हवा या बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें.
यह भी पढ़ें - Aaj Ka Mausam: अगले 9 घंटे 20 राज्यों के लिए भारी, होगी मूसलाधार बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






