वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ कई दौर की बातचीत कीं और उन्हें भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए आमंत्रित किया। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से दी गई।
टिलमैन होल्डिंग्स के चेयरमैन और सीईओ संजीव आहूजा के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि हालिया बजट घोषणाओं सहित भारत की नीतिगत व्यवस्था डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा देती है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल सेवाओं और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में तेजी से हो रही वृद्धि का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में डेटा सेंटर, हाई-कैपेसिटी नेटवर्क और भरोसेमंद बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग लगातार बढ़ रही है और टिलमैन जैसी कंपनियां भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के अगले चरण में भाग लेने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।
मार्श री के सीईओ डीन क्लिसुरा और कंपनी की रणनीति एवं कॉरपोरेट डेवलपमेंट प्रमुख देवांशु ध्यानी के साथ एक अन्य बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक प्रोफेशनल-सर्विसेज और रिस्क-मैनेजमेंट कंपनियों को एक बड़ा घरेलू बाजार, कुशल प्रतिभा, तेजी से विस्तार करता इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्षमताएं और लगातार सुधारों की दिशा में बढ़ता कारोबारी माहौल उपलब्ध कराता है।
वहीं, मार्श री की टीम ने भारत सरकार के सुधार केंद्रीय दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने एवं विस्तार करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने कहा कि भारत एक समान अवसर वाला बाजार उपलब्ध कराता है और यहां अच्छा नियामक आईआरडीएआई मौजूद है।
मार्श री ने यह भी बताया कि उसने गिफ्ट सिटी पर अपना फोकस मजबूत किया है और वहां वित्तीय इकोसिस्टम के साथ उत्पादों और सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ा रही है।
वित्त मंत्री की बीएनवाई मेलन के ग्रुप सीओओ एलेजांद्रो पेरेज के साथ बैठक में भारत की मजबूत विकास यात्रा और वैश्विक वित्तीय संस्थानों द्वारा भारत में और अधिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
पेरेज ने भारत के प्रति बीएनवाई मेलन की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता और कंपनी की वैश्विक गतिविधियों तथा विकास रणनीति में भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देखने की बात कही।
उन्होंने आईआईटी सहित प्रमुख भारतीय संस्थानों के साथ कंपनी की भागीदारी पर भी प्रकाश डाला। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं को विकसित करना और उन्हें बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि बीएनवाई मेलन के भारत में संचालन की भूमिका लगातार बदल रही है। भारत अब केवल एक डिलीवरी सेंटर के रूप में ही नहीं, बल्कि इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित उन्नत क्षमताओं के लिए एक रणनीतिक वैश्विक हब के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।
बैठक में भारत के बढ़ते वित्तीय इकोसिस्टम, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) और गिफ्ट सिटी-आईएफएससी से पैदा होने वाले अवसरों पर भी चर्चा हुई।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बीएनवाई की टीम को गिफ्ट- आईएफएससी का दौरा करने और वहां उपलब्ध विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के व्यापक अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
MPTET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अब आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर, अक्टूबर में एग्जाम, ऑफलाइन भी दे सकेंगे
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सेवारत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2026) की आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब शिक्षक 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन में संशोधन के लिए भी तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
बता दें कि पहले आवेदन की तिथि 21 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तय की गई थी और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 09 सितंबर 2026 रखी गई थी लेकिन 3 सितंबर तक करीब 12 हजार आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जबकी परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों की संभावित संख्या डेढ़ लाख के आसपास है।
चुंकी परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों की पूरी नामवार सूची और कुल संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है। नियम पुस्तिका में सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान सहित संबंधित श्रेणियों का उल्लेख किया गया है।
कम आवेदन किए जाने और अंतिम तिथि समाप्त (आज, 4 सितंबर) होने के चलते स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल की सहमति के बाद तारीख में वृद्धि की गई है। शिक्षक अब निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी श्रेणी और संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹1,000 तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, MP Online कियोस्क से आवेदन करने पर ₹60 या स्वयं पोर्टल के माध्यम से भरने पर ₹20 का शुल्क लगेगा।
परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से दो पालियों में शुरू होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक है। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच रखा गया है।
परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 150 अंकों का होगा। उत्तर अंकित करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय मिलेगा। राहत की बात है कि इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। जो शिक्षक कंप्यूटर चलाना नहीं जानते हैं, उन्हें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने अब तक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद ही नौकरी में बने रहने के आदेश दिए थे। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल के जरिए परीक्षा कराने का फैसला लिया और आवेदन की तिथि जारी की।
TET अब ऑफलाइन भी होगी
आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर होगी, डेढ़ लाख शिक्षक आएंगे परीक्षा के दायरे में#Teacher #Tet pic.twitter.com/k1IyPivTxA
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 4, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News






