Responsive Scrollable Menu

PAKISTAN की खराब परफॉरमेंस पर आया MOHSIN NAQVI का बयान, जानें क्या-क्या बोले...

पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार गिरते प्रदर्शन के बीच PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद बोर्ड ने बीच सीरीज में बड़ा फेरबदल करते हुए सात खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया और कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया. इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं. तो आइए इस वीडियो में आपको पाकिस्तान की खराब हालत और चेयरमैन मोहसिन नकवी के फैसलों के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची मेधा शंकर, फिर शुरू हुई समय रैना संग रिलेशनशिप की चर्चा

समय रैना स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया का एक चर्चित नाम हैं। अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। इस शो का पहला सीजन विवादों में आने की वजह से बंद हो गया था लेकिन अब दूसरे सीजन ने जमकर धूम मचा रखी है।

अब हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग थोड़ा घूम गया है। इस प्रोमो में फिल्म 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर नजर आ रही हैं। उन्हें यहां देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर पुरानी चर्चा तेज हो गई है। ये चर्चा समय और मेधा के रिश्ते को लेकर है।

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में पहुंची मेधा

जो वीडियो सामने आया है उसमे मेधा और उनके साथ वरुण धवन पैनलिस्ट की लाइन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस को यहां देखने के बाद लोगों को एक बार फिर यह गॉसिप करने का मौका मिल गया है कि समय के साथ उनका कोई ना कोई सीन चल रहा है। बता दें कि पहले भी दोनों को कई मौके पर साथ देखा जा चुका है। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं कही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

मेधा को समय के शो में देखकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी है। कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा ‘अरे मुझे मेधा पैनल में दिख रही है।’ वहीं एक ने कहा ‘भाभी पैनल में।’ इस तरह के रिएक्शन देखने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा ज्यादा होने लगी है।

कई बार हुए स्पॉट

मेधा और समय के बीच रिलेशनशिप होने की अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही है क्योंकि इन्हें कई बार साथ में देखा जा चुका है। हाल ही में यह एक ही फ्लाइट में सफर करते हुए दिखे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर भी है साथ में देखा गया था। ये कई इवेंट्स में साथ नजर आए। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। अब इन दोनों के बीच केवल दोस्ती है या फिर कोई रिश्ता ये किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही साफ हो सकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, Duleep Trophy के फाइनल में किया धमाका

Kumar Kushagra century: कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में धमाका करते हुए शतक लगाया. Mon, 07 Sep 2026 11:31:07 +0530

  Videos
See all

Viral Statement | Masjid Controversy: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया इस्लाम का नियम! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:14+00:00

Delhi Building Collapse | Satya Niketan Building हादसे पर Auto Union का श्रद्धांजलि का ऐलान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T07:12:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers