Responsive Scrollable Menu

कुवैत में तमिलनाडु की महिला ने प्रताड़ना का आरोप लगाया:वीडियो में कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली

कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसे 50 दिन से ठीक से खाना नहीं मिला और दो महीने की सैलरी भी नहीं दी गई। महिला का दावा है कि पिछले करीब दो महीने से उसके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उसने अपील करते हुए कहा है कि उसे भारत वापस लाया जाए। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची की रहने वाली है महिला महिला की पहचान वनिता के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली है और करीब तीन महीने पहले घरेलू काम के लिए कुवैत गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वनिता एक कमरे से हाथ जोड़कर मदद मांगती दिखाई देती है। वीडियो में वनिता तमिल में अपील करती नजर आ रहीं हैं। उन्होंने कहा है कि, मैं अब इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती। कृपया मुझे बचाकर भारत वापस लाया जाए। परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार वीडियो सामने आने के बाद तमिलनाडु प्रशासन ने महिला के परिवार का पता लगाया। वनिता की मां वेन्निला और अन्य परिजनों ने उसकी सुरक्षित वापसी के लिए शिकायत दर्ज कराई है। वेन्निला का आरोप है कि उनकी बेटी को कुवैत भेजने वाले एजेंट ने परिवार को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि वनिता अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए कुवैत गई थी, लेकिन वहां उसके साथ बेहद बुरा व्यवहार किया जा रहा है। वेन्निला ने जिला प्रशासन से बेटी को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है। प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई कल्लाकुरिची की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वनिता के परिवार से शिकायत मिल चुकी है। हालांकि, अभी वनिता और उसके परिवार की ओर से लगाए गए प्रताड़ना, वेतन न मिलने और भोजन नहीं मिलने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। कुवैत में करीब 10.60 लाख भारतीय विदेश मंत्रालय के मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुवैत में करीब 10.60 लाख भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें कुवैत में काम करने वाले भारतीयों के साथ अन्य भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 2024 में यह संख्या करीब 10.08 लाख थी। ------------------- यह भी पढ़ें….. नेपाल की बाढ़ में पंजाब का युवक रिश्तेदारों समेत लापता:पावर हाउस प्रोजेक्ट में काम कर रहा था नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ में तरनतारन जिले का युवक लापता हो गया। पूरी खबर पढ़ें….

Continue reading on the app

PAKISTAN की खराब परफॉरमेंस पर आया MOHSIN NAQVI का बयान, जानें क्या-क्या बोले...

पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार गिरते प्रदर्शन के बीच PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद बोर्ड ने बीच सीरीज में बड़ा फेरबदल करते हुए सात खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया और कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया. इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं. तो आइए इस वीडियो में आपको पाकिस्तान की खराब हालत और चेयरमैन मोहसिन नकवी के फैसलों के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी जड़ा शतक, Duleep Trophy के फाइनल में किया धमाका

Kumar Kushagra century: कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल की पहली पारी में धमाका करते हुए शतक लगाया. Mon, 07 Sep 2026 11:31:07 +0530

  Videos
See all

Ganga River Flood : गंगा के बढ़ते जलस्तर से बिहार बेहाल, कटाव का खतरा, हालात बिगड़े! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T06:45:26+00:00

Masjid Controversy: मस्जिद में कुआं मिलने पर क्या बोले जगद्रुरु परमहंस आचार्य? #saharanpur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T06:33:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers