Responsive Scrollable Menu

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा में सीएम योगी ने की पूजा, कहा- अयोध्या की तरह मथुरा-वृंदावन में भी वैसा ही भव्य परिसर तैयार होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मथुरा पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की, उन्होंने यहाँ पहुंचे भक्तों को जन्माष्टमी की शुभकामनायें दी, योगी ने कहा आज से 5200 वर्ष पूर्व धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए भगवान विष्णु के अवतार योगीश्वर कृष्ण इसी धरती पर प्रकट हुए थे और ये ब्रज भूमि, यहाँ के लोग आज भी सैकड़ों साल पुरानी उन स्मृतियों को जीवित रखे हुए हैं।

योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विरासत और भारत के विकास का जो अद्भुत समन्वय हम देख रहे हैं चाहें काशी, अयोध्या उसके प्रमाण हैं , आज से 10 वर्ष पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि काशी विश्वनाथ धाम ऐसा हो सकता है लेकिन आज वहां भव्य परिसर है, आज अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है वहां ऐसा लगता है जैसे भगवान श्री राम वहां साक्षात पधार चुके हैं  एक नई, भव्य अयोध्या दिखाई देती है।

अयोध्या काशी की तरह ही मथुरा-वृंदावन में भी बनेगा भव्य परिसर

योगी ने कहा अयोध्या में भव्य राममंदिर बन गया है दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है लेकिन जिन लोगों को ये अच्छा नहीं लगता वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं और जिन्हें अच्छा लगता है उन्हें वहां रामलला के विराजमान होने से प्रसन्नता होती है । मुख्यमंत्री ने कहा ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस ब्रज भूमि के अध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहाँ मंदिरों को भव्य स्वरुप देने का काम कर रही है, अब हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे  अयोध्या  और काशी में हुए हैं।

जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में वो अयोध्या को बदनाम करते हैं 

मुख्यमंत्री ने कहा भारी संख्या में यहाँ श्रद्धालु रहे हैं मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन में भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं अब उनके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं योगी ने कहा ये सरकार तो कृष्ण कन्हैया, प्रभु श्री राम, बाबा विश्वनाथ और माँ विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है लेकिन जिनकी आस्था  बाबर और औरंगजेब में हो वो क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे? बाबर और औरंगजेब के अनुयाई फिर से जहर घोलने का कम करने जा रहे हैं वे आदत से मजबूर हैं हमें उनसे सावधान रहना होगा ।

 

Continue reading on the app

उज्जैन में हटाई जा रही खड़े हनुमान की प्रतिमा, टंकी चौक पर किया जाएगा स्थापित, पुलिस बल तैनात

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर निर्माण कार्यों का दौर देखने को मिल रहा है। कई जगह से अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जो धार्मिक स्थल आ रहे हैं उन्हें भी दूसरी जगह स्थापित किया जा रहा है। नगर निगम की टीम खड़े हनुमान मंदिर से मूर्ति हटाने के लिए पहुंची।

बता दें कि 30 अगस्त को भी यहां से मूर्ति हटाने के लिए नगर निगम का अमला पहुंचा था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद कार्रवाई रोक दी गई थी। आज भी जैसे ही टीम पहुंची लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ऐसे में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

टंकी चौक पर होगी स्थापित

खड़े हनुमान की ये प्रतिमा मंदिर से हटाकर टंकी चौक पर स्थापित की जाने वाली है। स्थानीय लोगों ने इस बात की भी मांग की है कि प्रतिमा यहां स्थापित होने के बाद टंकी चौक का नाम हनुमान चौराहा कर दिया जाए, हालांकि इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

भक्तों ने दिया समर्थन

खड़े हनुमान की प्रतिमा को मौके से हटाकर दूसरी जगह स्थापित किए जाने का कई भक्तों ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि मंदिर हटाए जाने से उन्हें दुख तो हुआ है लेकिन विकास कार्यों को वो अपना पूरा सहयोग देना चाहते है। क्षेत्र के व्यापारियों ने भी प्रशासन को सहयोग देने की बात कही है।

पहले हुआ था विरोध

बता दें कि 30 अगस्त को भी नगर निगम की टीम मंदिर हटाने के लिए पहुंची थी लेकिन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और जाम लगा कर बैठ गए थे। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे और यहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का 26वां बर्थ-डे, अपने गुरू के सामने क्यों लगाई उठक-बैठक

Abhishek Sharma 26th Birthday: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी पहचान बना चुके अभिषेक शर्मा ने आज 4 सितंबर 2026 को अपने जीवन के 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर गुरु युवराज सिंह ने उन्हें स्पेशल तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। 

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं। वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे, जो इस नजारे को देखकर हंस रहे हैं। अभिषेक शर्मा युवराज को गलतियां नहीं करने का वादा कर रहे हैं। अभिषेक कान पकड़कर कह रहे हैं- पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारुंगा। 

युवी ने इंस्टा पोस्ट में अभिषेक शर्मा को बर्थडे विश किया। युवराज ने लिखा- सर अभिषेक, इट्स योर बर्थडे, क्या शानदार दिन है। आपको बहुत सारा प्यार। जिस तरह आप अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखते है, मिलजुल कर रहते हैं। आप एक लीडर हैं। आप हमेशा अपनी गलतियों से सीखते हैं और हर बार ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं। उम्मीद करता हूं- यह वर्ष आपको बहुत सारे रन और शतक बनाने का मौका दे। लव यू अलॉट ऑलवेज! 

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह का रिश्ता बेहद खास है। अभिषेक शर्मा को संवारने में युवराज का काफी अहम रोल माना जाता है। उन्होंने अभिषेक की बल्लेबाजी पर करीब से काम किया है। इसके अलावा खेल के दौरान मेंटल फिटनेस को कैसे अच्छी रखनी पड़ती है वो भी सिखाया। लिहाजा अभिषेक भी उन्हें गुरु से कम नहीं मानते हैं। एक वीडियो में युवराज अभिषेक से पूछते हैं कि तुम्हें क्या चाहिए। इस पर अभिषेक जवाब देते हैं- आपका आशीर्वाद। युवी कहते हैं 'ऑलवेज'।  

अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय आकड़ें

मैच: 56 
रन: 1629
औसत: 30.73
स्ट्राइक रेट: 187.24
शतक: 2
अर्धशतक: 11
उच्च्तम स्कोर: 135 रन
छक्के: 104
चौके: 164  

Fri, 04 Sep 2026 16:04:57 +0530

  Videos
See all

Farooq Abdullah On Kashmiri Pandit: फारूक का 'दर्द-ए-370'.. इसलिए हर तरफ साजिश दिख रही | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T10:46:23+00:00

गर्म करते ही दूध बना रबर जैसा! देवास में हड़कंप #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T10:47:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers