कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला ने मदद मांगी:वीडियो में कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली
कुवैत में घरेलू काम करने गई तमिलनाडु की एक महिला ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब दो महीने से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसका दावा है कि उसे 50 दिनों से ठीक से खाना नहीं मिला और पिछले दो महीने की सैलरी भी नहीं दी गई। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से उसे बचाकर भारत वापस लाने की अपील की है। महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह कुछ महीने पहले घरेलू काम के लिए कुवैत गई थी। वीडियो में उसने बताया कि कुवैत पहुंचे उसे करीब 3 महीने हो चुके हैं। उसके मुताबिक, वहां पहुंचने के करीब एक महीने बाद से ही उसके साथ बुरा व्यवहार शुरू हो गया था। पिछले दो महीनों से स्थिति और खराब हो गई। कलेक्टर और SP से मदद की गुहार लगाई अनीता ने कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से भावुक अपील की है। उसने कहा कि उसे किसी तरह वहां से बचाया जाए और सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। अनीता ने कहा कि वह अब यह सब सहन नहीं कर पा रही है और उसे डर है कि उसकी जान जा सकती है। वीडियो में अधिकारियों से मदद की अपील करते हुए महिला ने कहा कि उसे किसी तरह बचाकर भारत ले जाया जाए। महिला ने आशंका जताई कि उसके साथ ऐसा व्यवहार जारी रहा तो उसकी जान भी जा सकती है। अनीता दो बच्चों की मां है अनीता दो बच्चों की मां है। कुवैत जाने के बाद से परिवार उसकी स्थिति को लेकर चिंतित है। वीडियो सामने आने के बाद उसकी मां अनिला ने भी प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। अनिला का आरोप है कि उनकी बेटी को कुवैत भेजने वाले एजेंट ने परिवार के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ वहां बेहद क्रूर व्यवहार किया जा रहा है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
मथुरा में आज भी मौजूद है कंस का जेल, जहां 11 साल तक बहन-बहनोई को रखा कैद, 7 बच्चों की ली जान!
Mathura The mystery of Kansa prison: मथुरा के राजा उग्रसेन थे, लेकिन एक भविष्यवाणी ने उनकी जिंदगी बदल दी. जब कंस अपनी बहन देवकी को विदा कर रहा था, तभी आकाश से एक आकाशवाणी हुई. इस आकाशवाणी में कहा गया कि कंस का वध उसके ही भांजे के हाथों होगा. यह सुनकर कंस घबरा गया और उसने अपने सैनिकों को अपनी चचेरी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को बंदी बनाने का आदेश दिया. कंस के आदेश के बाद दोनों को बंदी बनाकर जेल में डाल दिया गया. जब-जब देवकी को बच्चा हुआ, तब-तब कंस ने उसे पत्थर पर पटक कर मार डाला.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







